[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Allu Arjun ‘पुष्पा 2’ की सफलता के बाद बदलेंगे अपना नाम! इस खास मकसद से जोड़ेंगे ये शब्द

Allu Arjun ‘पुष्पा 2’ की सफलता के बाद बदलेंगे अपना नाम! इस खास मकसद से जोड़ेंगे ये शब्द

0
Allu Arjun ‘पुष्पा 2’ की सफलता के बाद बदलेंगे अपना नाम! इस खास मकसद से जोड़ेंगे ये शब्द
Allu Arjun

Allu Arjun: तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा 2’ की बड़ी सफलता के बाद अपनी सक्सेस का लुत्फ उठा रहे हैं. इस फिल्म ने साल 2024 की आखिरी महीने में रिलीज होकर कई बड़ी फिल्मों के रिकार्ड्स को चकनाचूर किया था. सुकुमार के डायरेक्शन और अल्लू अर्जुन की दमदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों से खूब प्यार बटोरा था. अब भी फिल्म को उसके जबरदस्त डायलॉग, एक्शन सीक्वेंस, गाने के लिए याद किया जाता है. थिएटर्स के बाद फिल्म को डिजिटल डेब्यू पर भी बहुत सरहाया गया. इस बीच अब खबर आ रही है कि फिल्म की बाद पुष्पा भाउ यानी अल्लू अर्जुन अपना नाम बदलने की सोच रहे हैं. हालांकि, इसपर एक्टर की ओर से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. आइए बताते हैं पूरा मामला.

क्या अपना नाम बदलेंगे अल्लू अर्जुन?

कोइमोई और सिने जोश की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू अर्जुन अंक ज्योतिषी (Numerologist) की सिफारिश के आधार पर अपने नाम में जोड़ सकते हैं, जिससे उनके उनका करियर और भविष्य दोनों सफल और अच्छा रहे. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि एक्टर अपने नाम में दो ‘U’ और दो ‘N’ जोड़ने सकते हैं. हालांकि, इसपर अल्लू अर्जुन ने कोई पुष्टि नहीं की है. मालूम हो कि अल्लू अर्जुन से पहले भी कई एक्टर्स ने अपने नाम के अक्षर में बदलाव किया है. इनमें रानी मुखर्जी, आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव, नुशरत भरुचा, सुनील शेट्टी और तृप्ति डिमरी शामिल हैं.

अल्लू अर्जुन का वर्क फ्रंट

अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी नई पैन-इंडियन फिल्म ‘AA22’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म के निर्देशन की कमान जवान डायरेक्टर एटली संभाल रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अपकमिंग फिल्म का ऐलान अल्लू अर्जुन के जन्मदिन 8 अप्रैल को किया जा सकता है. पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर ने इसके लिए 175 करोड़ की तगड़ी फीस चार्ज की है. वहीं, इसके बाद एक्टर ‘पुष्पा 3’ में भी नजर आएंगे. इसकी अनोउंसमेंट हाल ही में एक्टर ने कर दी है. साथ ही निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ भी एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिसमें वह भगवान कार्तिकेय का रोल निभाएंगे.

यह भी पढ़े: Box Office Report: छावा का रिकार्ड तोड़ आगे निकली ‘सिकंदर’, तो मोहनलाल की ‘एल2: एम्पुरान’ ने पांचवें दिन बटोरी खूब ईदी

Previous article नक्सलियों पर नियंत्रण
Next article Naagin 7: ईशा मालवीय ने नागिन 7 में एंट्री पर तोड़ी चुप्पी, कहा- प्लीज जाकर एकता मैम को…
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel