[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood आलिया भट्ट ने बताया राहा का फ्यूचर प्लान, कहा- एक्टिंग नहीं, इस फील्ड में जाएगी बेटी

आलिया भट्ट ने बताया राहा का फ्यूचर प्लान, कहा- एक्टिंग नहीं, इस फील्ड में जाएगी बेटी

0
आलिया भट्ट ने बताया राहा का फ्यूचर प्लान, कहा- एक्टिंग नहीं, इस फील्ड में जाएगी बेटी
Alia Bhatt

Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में Femina को दिए इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ और बेटी राहा के भविष्य को लेकर खुलकर बात की. इस बातचीत में आलिया ने जहां मां बनने के बाद आए बदलावों का जिक्र किया, वहीं उन्होंने यह भी बताया कि वह अपनी बेटी को किस फील्ड में आगे बढ़ते देखना चाहती हैं. खास बात यह रही कि आलिया ने राहा के लिए एक्टिंग या बॉलीवुड का जिक्र नहीं किया, बल्कि एक बिल्कुल अलग दिशा की ओर इशारा किया, जिसने फैंस को चौंका दिया है.

बेटी राहा को एथलीट बनाना चाहती हैं आलिया

Femina को दिए इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने बताया कि वह अपनी बेटी राहा को एक्टिंग की दुनिया में नहीं, बल्कि स्पोर्ट्स फील्ड में देखना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें टीमवर्क में बहुत खुशी मिलती है और अगर वह खुद एथलीट होतीं, तो किसी टीम स्पोर्ट का हिस्सा जरूर बनतीं. इसी सोच के चलते वह चाहती हैं कि राहा भी एथलीट बने.

आलिया ने यह भी बताया कि राहा अभी से काफी एक्टिव और एनर्जेटिक है. वह हर समय उछल-कूद करती रहती है और उसमें कॉम्पिटिटिव नेचर भी नजर आता है. यही वजह है कि आलिया को लगता है कि खेल की दुनिया उसके लिए बेहतर हो सकती है.

मां बनने के बाद बदली सोच

मां बनने के बाद अपने नजरिए में आए बदलाव पर आलिया ने खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि एम्बिशन का मां बनने से कोई सीधा संबंध नहीं है, लेकिन प्राथमिकताएं जरूर बदल जाती हैं. अब वह अपने काम में क्वालिटी को ज्यादा महत्व देती हैं और हर फैसले को सोच-समझकर लेती हैं.

आलिया और रणबीर की फैमिली लाइफ

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है. दोनों ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर अप्रैल 2022 में शादी कर ली. इसके कुछ महीनों बाद नवंबर 2022 में उनकी बेटी राहा का जन्म हुआ. अब राहा उनकी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा बन चुकी है.

यह भी पढ़ें: ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ‘WOW’ गाना रिलीज, वरुण धवन के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा गिफ्ट

Previous article शिल्पी राज का नया गाना ‘अब मर जाई का’ हुआ रिलीज, पति की हरकतों से परेशान हुईं सपना चौहान
Next article UP Board की टॉपर्स फैक्ट्री, एक ही स्कूल से निकले 10वीं और 12वीं के Rank 1 टॉपर्स
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel