[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Alia Bhatt: सोशल मीडिया छोड़ने का मन बना रही हैं आलिया भट्ट? कहा- सिर्फ अपने एक्टिंग पर फोकस करना चाहती हूं

Alia Bhatt: सोशल मीडिया छोड़ने का मन बना रही हैं आलिया भट्ट? कहा- सिर्फ अपने एक्टिंग पर फोकस करना चाहती हूं

0
Alia Bhatt: सोशल मीडिया छोड़ने का मन बना रही हैं आलिया भट्ट? कहा- सिर्फ अपने एक्टिंग पर फोकस करना चाहती हूं
आलिया भट्ट

Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों सिर्फ अपनी फिल्मों को लेकर ही नहीं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में हैं. हाल ही में ‘एस्क्वायर इंडिया’ के साथ एक इंटरव्यू में आलिया ने सोशल मीडिया को लेकर ऐसी बात कह दी, जिसने उनके फैंस को चौंका दिया. आलिया ने साफ कहा कि कई बार उनका मन करता है कि वह अपना सोशल मीडिया अकाउंट पूरी तरह से डिलीट कर दें.

फैंस के वजह से नहीं ले पा रही फैसला

आलिया भट्ट ने इंटरव्यू में बताया कि मां बनने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है. शादी और बेटी राहा के जन्म के बाद उनकी सोच पहले से कहीं ज्यादा निजी हो गई है. सोशल मीडिया अब सिर्फ तस्वीरें या अपडेट शेयर करने का जरिया नहीं रह गया है, बल्कि यह एक बातचीत जैसा बन चुका है. कई सुबह आंख खुलते ही मन में ख्याल आता है कि बस सब कुछ डिलीट कर दिया जाए और सिर्फ अपने एक्टिंग पर फोकस किया जाए. लेकिन सोशल मीडिया छोड़ना उनके लिए इतना आसान नहीं है. इसकी सबसे बड़ी वजह उनके फैंस हैं. सोशल मीडिया के जरिए उनका जुड़ाव उन लोगों से है, जिन्होंने करियर की शुरुआत से ही उन्हें प्यार और सपोर्ट दिया है. 

राहा की तस्वीरों से भरा है आलिया का एल्बम

इंटरव्यू में आगे आलिया ने कहा कि अगर वह सोशल मीडिया छोड़ देती हैं, तो उन्हें लगता है कि कहीं न कहीं यह रिश्ता कमजोर पड़ सकता है और वह ऐसा नहीं चाहती. अब उनका फोन और फोटो एल्बम उनकी बेटी राहा की तस्वीरों से भरा रहता है. पहले जहां कैमरे के सामने पोज देना आसान लगता था, अब खुद की तस्वीरें क्लिक करना भी मेहनत का काम हो गया है. मां बनना सिर्फ एक रोल नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव है जो इंसान के शरीर, दिमाग और सोच तीनों को बदल देता है. अब वह अपनी निजी जिंदगी को हर किसी के सामने रखने में सहज महसूस नहीं करती. वह चाहती हैं कि कुछ बातें सिर्फ उनके और उनके परिवार तक ही रहें. 

शादी के कुछ महीने बाद हुआ राहा का जन्म

अगर आलिया के परिवार की बात करें, तो उन्होंने कई सालों तक रणबीर कपूर को डेट किया और अप्रैल 2022 में दोनों ने शादी कर ली. शादी के कुछ ही महीनों बाद नवंबर 2022 में उनकी बेटी राहा का जन्म हुआ. राहा के आने के बाद आलिया और रणबीर की जिंदगी पूरी तरह बदल गई. दोनों अब अपने काम के साथ-साथ पैरेंटहुड को भी निभा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Theatrical Releases in February 2026: ‘ओ रोमियो’ से ‘द केरल स्टोरी 2’ तक, फरवरी में सिनेमाघरों में लगेगा इन बॉलीवुड फिल्मों का मेला, देखें लिस्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel