[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Akshay Kumar: बॉलीवुड में क्या बड़ा बदलाव लाना चाहते हैं अक्षय कुमार? स्काई फोर्स बोले- हम एक परिवार…

Akshay Kumar: बॉलीवुड में क्या बड़ा बदलाव लाना चाहते हैं अक्षय कुमार? स्काई फोर्स बोले- हम एक परिवार…

0
Akshay Kumar: बॉलीवुड में क्या बड़ा बदलाव लाना चाहते हैं अक्षय कुमार? स्काई फोर्स बोले- हम एक परिवार…
Akshay Kumar Upcoming Movies

Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ‘स्काई फोर्स’ को लेकर लाइमलाइट में हैं. फिल्म में उनके साथ वीर पहाड़िया भी मौजूद हैं. अक्षय ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब यह सवाल किया गया गया कि वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में क्या बदलाव करना चाहते हैं तो एक्टर ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री एक परिवार होने के बावजूद एकता की कमी है. आइए बताते हैं एक्टर ने आगे क्या कुछ कहा है.

बॉलीवुड में क्या बदलना चाहेंगे अक्षय?

अक्षय कुमार से आईएमडीबी के एक चैट शो में वीर पहाड़िया ने पूछा, “क्या फिल्मों या बॉलीवुड के बारे में कुछ ऐसा है जिसे आप बदलना चाहेंगे?” इस पर अक्षय कुमार ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, “अगर मुझे हमारे उद्योग के बारे में कुछ भी बदलने का मौका मिलता है, तो मैं हमारे उद्योग में और अधिक एकता लाना चाहूंगा.” उन्होंने आगे कहा, हम एक परिवार की तरह हैं. हम एक आइसोलेशन में काम करते हैं. अब हम अलग होते जा रहे हैं. हमें एक दूसरे की सफलता को भी मनाना चाहिए. इससे हमारे और दूसरों पर भी अच्छा प्रभाव पड़ेगा.’

अजय देवगन ने भी ये कहा

अजय देवगन ने भी एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार से मिलती-झूलती बात कही थी. उन्होंने कहा, मैं मानता हूं कि हमारे पास एकता नहीं है. इसपर खिलाड़ी कुमार ने कहा, मैं इस बात की सराहना करता हूं कि किस तरह से एक साथ मिलकर काम करते हैं. दोनों इस दौरान साउथ सिनेमा के काम को लेकर बात कर रहे थे.

अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट

अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर स्काई फोर्स के अलावा ‘शंकरा’, ‘जॉली एलएलबी 3’ और ‘हाउसफुल 5’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे. एक्टर के फैंस उनकी इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़े: Urvashi Rautela: सैफ पर हुए हमले के बाद दिए अपने बयान पर ट्रोल हुईं उर्वशी, तो बोलीं- जोश में होश खो…

Previous article Vastu Tips of Marriage: शादी में आ रही अड़चनें अपनाएं ये ट्रिक्स, होगी चट मंगनी पट ब्याह
Next article Kerala Lottery Results Declared Karunya KR 690: आ गए लकी ड्राॅ के नतीजे, यहां देखें सभी विजेताओं की सूची
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel