[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Akshay Kumar: भूल भुलैया के सीक्वल का हिस्सा न बनने पर अक्षय ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे निकाल दिया था…

Akshay Kumar: भूल भुलैया के सीक्वल का हिस्सा न बनने पर अक्षय ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे निकाल दिया था…

0
Akshay Kumar: भूल भुलैया के सीक्वल का हिस्सा न बनने पर अक्षय ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे निकाल दिया था…
Akshay Kumar on Bhool Bhulaiyaa Sequel

Akshay Kumar: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपने करियर में कई कॉमेडी फिल्मों में काम किया है, जिनके किरदार ने अबतक दर्शकों के दिलों में मजबूत जगह बना रखी है. इन्हीं में से एक है उनकी साल 2007 की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया’, जो आज भी अगर टीवी पर आ जाए तो लोगों के चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाती है. फिल्म में अक्षय के किरदार में दर्शकों को खूब हंसाया था. इसके बाद इस फिल्म के 2 सीक्वल आये, लेकिन इनमें अक्षय कुमार नहीं थे. अब एक्टर ने खुद इस बात पर चुप्पी तोड़ी है कि आखिर वह क्यों भाग 2 और 3 का हिस्सा नहीं बन पाए थे. आइए आपको बताते हैं अक्षय कुमार ने क्या कहा है.

भूल भुलैया के सीक्वल में क्यों नहीं थे अक्षय?

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया’ 2 और 3 का हिस्सा नहीं बने थे क्योंकि उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया था. दरअसल, जब इवेंट में उनसे सवाल किया गया कि वह फिल्म में क्यों नहीं थे तो उन्होंने कहा, ‘बेटा मुझे निकाल दिया गया था.’

हेरा-फेरी 3 की शूटिंग पर दिया अपडेट

अक्षय कुमार ने अपनी कॉमेडी फिल्म ‘हेरा-फेरी 3’ की शूटिंग के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैं खुद हेरा-फेरी 3 के शुरू होने का इंतजार कर रहा हूं. मुझे नहीं पता, लेकिन अगर सबकुछ ठीक रहता है तो इस साल फिल्म शुरू हो जाएगी. एक्टर ने आगे फिल्म के किरदार पर कहा, ‘मैंने भी जब फिल्म देखी तो मुझे समझ नहीं आया. हां, फिल्म मजेदार थी, लेकिन हम में से किसी को उम्मीद नहीं थी कि बाबू भैया, राजू और श्याम का किरदार कल्ट बन जाएगा. मालूम हो कि खिलाड़ी कुमार जल्द ही ‘स्काई फाॅर्स’ में नजर आएंगे, जो 24 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

यह भी पढ़े: Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही फिल्मों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये एक आदत बन…

Previous article Ranchi News: माता-पिता ने पढ़ने के लिए डांटा, तो कॉलेज छात्रा ऐनी अनुष्का ने धुर्वा डैम में कूदकर दे दी जान
Next article ससुर की हत्या में पतोहू एवं पोती को कोर्ट ने दिया दोषी करार
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel