[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood अक्षय कुमार ने सलमान की जमकर तारीफ की, कहा- स्क्रीन पर उनका रोना दिल छू जाता है

अक्षय कुमार ने सलमान की जमकर तारीफ की, कहा- स्क्रीन पर उनका रोना दिल छू जाता है

0
अक्षय कुमार ने सलमान की जमकर तारीफ की, कहा- स्क्रीन पर उनका रोना दिल छू जाता है
बॉलीवलुड एक्टर अक्षय कुमार और सलमान खान, फोटो- इंस्टाग्राम

Akshay Kumar: अक्षय कुमार इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘भूत बंगला’ की जबरदस्त कामयाबी को एन्जॉय कर रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है. इस बीच अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर सलमान खान को लेकर एक बहुत ही इमोशनल और दिलचस्प खुलासा किया है.

सलमान खान के बारे में क्या बोले अक्षय?

शुभांकर मिश्रा के साथ हुए एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने सलमान खान की तारीफ करते हुए कहा कि, सलमान बहुत ही अच्छे लगते हैं. बहुत कम ऐसे एक्टर होते हैं जो रोते हुए भी अच्छे लगते हैं, लेकिन जब सलमान स्क्रीन पर रोते हैं तो सच में दिल को लगता है कि उन्हें वाकई हर्ट हुआ है. एक्टर ने आगे कहा, मेरी एक-दो फिल्मों में वो रोए हैं. जब मैंने देखा तो ऐसा लगा कि वो सच में रो रहे हैं.

सुपरहिट रही है इन दोनों की जोड़ी

अक्षय और सलमान की दोस्ती सालों पुरानी है. इन दोनों ने ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘जान-ए-मन’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है. दर्शकों को आज भी इनकी जोड़ी और स्क्रीन पर उनकी मस्ती बहुत पसंद आती है.

‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश कर रही है. 17 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म ने दूसरे दिन जबरदस्त तेजी दिखाई और 19 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे भारत में इसका दो दिनों का कुल कलेक्शन 35 करोड़ रुपये और ग्रॉस 42 करोड़ हो गया है. फिल्म को शुरुआती पेड प्रीव्यू’शोज से भी 3.50 करोड़ का फायदा मिला था. भारत के अलावा विदेशों में भी फिल्म का जादू चल रहा है, जहां इसने अब तक 18.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इस तरह दुनिया भर में फिल्म ने दो दिनों में ही 60.50 करोड़ रुपये का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म में अक्षय के साथ तब्बू, परेश रावल और राजपाल यादव की कॉमेडी दर्शकों को लोट-पोट कर रही है.

सलमान खान की अगली फिल्म

सलमान खान के फैंस भी उनकी अगली फिल्म ‘मातृभूमि’ का इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी हालांकि इसकी रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: कॉमेडी से लेकर एक्शन तक, आने वाले समय में इन बड़ी फिल्मों में दिखेंगे अरशद वारसी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel