[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ऑफर ना होने पर क्या बोले अक्षय कुमार? एक्टर ने दिया जवाब

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ऑफर ना होने पर क्या बोले अक्षय कुमार? एक्टर ने दिया जवाब

0
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ऑफर ना होने पर क्या बोले अक्षय कुमार? एक्टर ने दिया जवाब
अक्षय कुमार और रणवीर सिंह

रणवीर सिंह की एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म ने देश में भी 800 से ज्यादा का कलेक्शन किया. एक कार्यक्रम के दौरान अक्षय कुमार से पूछा गया कि क्या वह भी आदित्य धर की इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहते थे और क्या दूसरे कलाकारों को ऐसी बड़ी फिल्में मिलने पर उन्हें कभी जलन या असुरक्षा महसूस होती है. इस पर अक्षय ने जवाब देते हुए कहा कि उन्हें यह फिल्म ऑफर ही नहीं हुई थी, क्योंकि निर्देशक आदित्य धर ने शायद इस रोल के लिए उनके बारे में सोचा ही नहीं था. उन्होंने साफ कहा कि इस बात से उन्हें किसी तरह की असुरक्षा महसूस नहीं होती.

‘धुरंधर’ की सफलता पर क्या बोले अक्षय कुमार

शनिवार को अक्षय कुमार ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव दिल्ली 2026 में हिस्सा लिया. यहां उनका एक सेशन था, जिसका टाइटल था ‘द खिलाड़ी: मेथड बिहाइंड द हिट मशीन.’ बातचीत के दौरान उन्होंने फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता का जिक्र किया. एक्टर ने कहा, “धुरंधर को ही उदाहरण के तौर पर ले लीजिए. यह पूरी तरह एक्शन फिल्म है. पूरी फिल्म एक्शन और खून-खराबे से भरी हुई है. लोगों ने इसे बहुत पसंद किया है, उन्होंने इसे खूब सराहा और एंजॉय भी किया. फिर इसमें रणवीर सिंह जैसे हीरो हैं, जो जबरदस्त एक्शन सीन करते हैं, बहुत दमदार और हाई-एनर्जी एक्शन. वह पूरी तरह ‘एंग्री यंग मैन’ की इमेज लेकर आते हैं. इसलिए सब कुछ बदलता रहता है… अभी हॉरर कॉमेडी का दौर है. लोगों को हॉरर कॉमेडी बहुत पसंद आ रही है. ‘स्त्री’ बहुत बड़ी हिट रही थी. सब कुछ बदलता रहता है और हमें कभी नहीं पता होता कि दर्शकों को अगली बार क्या पसंद आएगा.”

रणवीर सिंह की फिल्म पर अक्षय कुमार बोले- जलन नहीं होती

उनसे पूछा गया कि क्या वह फिल्म में दिखाई गई ल्यारी गैंग का हिस्सा बनना चाहेंगे. इस पर अक्षय कुमार ने जवाब दिया, “मुझे नहीं लगता कि आदित्य ने ऐसा सोचा, इसलिए मुझे यह फिल्म नहीं मिली.” जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें इस बात को लेकर असुरक्षा या कोई पछतावा महसूस होता है, तो अक्षय ने कहा, “कई बार जब मैं रणवीर से मिलता हूं, तो वह कहते हैं, ‘वो क्या फिल्म थी, काश मैं करता.’ ऐसा होता है. कोई फिल्म वह करना चाहता है और कोई मैं करना चाहता हूं. हम लोग करीब 15–20 एक्टर हैं और हिंदुस्तान में लगभग 180 फिल्में बनती हैं, इसलिए सबको काम मिल जाता है. हर किसी के लिए रोल होते हैं. पछतावा इस तरह हो सकता है कि आपको लगे काश आपने वह फिल्म की होती, लेकिन इसमें जलन जैसी कोई बात नहीं होती.”

यह भी पढ़ेंDhurandhar 2: क्या वीकेंड पर 90 करोड़ का आंकड़ा छू पाएगी ‘धुरंधर 2’? ट्रेड एक्सपर्ट ने जताई उम्मीद

Previous article 1 अप्रैल से महंगी होंगी Mercedes-Benz की कारें, सभी मॉडल्स के बढ़ेंगे दाम
Next article धनबाद में फिलहाल नहीं मिलेगा कोई नया कनेक्शन, गैस एजेंसियों ने लागू किया अघोषित प्रोटोकॉल
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel