[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Hera Pheri 3 पर लगा ब्रेक? अक्षय कुमार ने कहा- वक्त आएगा तब बनेगी, बस बुढ़ापा न आ जाए

Hera Pheri 3 पर लगा ब्रेक? अक्षय कुमार ने कहा- वक्त आएगा तब बनेगी, बस बुढ़ापा न आ जाए

0
Hera Pheri 3 पर लगा ब्रेक? अक्षय कुमार ने कहा- वक्त आएगा तब बनेगी, बस बुढ़ापा न आ जाए
अक्षय कुमार, फोटो- इंस्टाग्राम

Hera Pheri 3: ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बीच अब बड़ा अपडेट सामने आया है. फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन अक्षय कुमार के ताजा बयान ने उनकी उम्मीदों को झटका दे दिया है. एक्टर ने साफ कर दिया है कि अगर यह फिल्म बनने की स्थिति में नहीं है और इसे आने में अभी समय लगेगा.

अक्षय कुमार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शुभंकर मिश्रा के साथ उनके यूट्यूब चैनल पर बातचीत अक्षय कुमार ने कहा, “हेरा फेरी 3 अभी फिलहाल तो नहीं बन रही है. मुझे खुद भी झटका लगा था. कोई बात नहीं ‘वेलकम’ बना ली. थोड़ा कुछ मंत्र पढ़ना पड़ेगा कि सब ठीक हो जाए. अभी एक साल तक तो नहीं है. इसके बहुत सारे इश्यूज हैं. ऐसा नहीं है कि हम तीनों साथ नहीं हैं, ‘वेलकम टू द जंगल’ में हम साथ हैं. कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो मैं कैमरे पर नहीं बोल सकता. बहुत सारे एग्रीमेंट्स हैं, जो प्रोजेक्ट को पीछे ले जाते हैं.” उन्होंने आगे मजाकिया अंदाज में कहा, “अपने आप आएगा, जब वक्त आएगा तब बन जाएगी. बस यही है कि तब तक बुढ़ापा न आ जाए.”

विवादों में फंसी रही फिल्म

‘हेरा फेरी 3’ पिछले कुछ समय से लगातार विवादों में घिरी हुई है. पहले परेश रावल के अचानक प्रोजेक्ट छोड़ने की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया. इसके बाद फिल्म के राइट्स को लेकर भी विवाद सामने आया, जिसमें प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला और एक साउथ के निर्माता के बीच कानूनी टकराव हुआ.

हेरा फेरी फ्रेंचाइजी की खासियत

‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा कॉमेडी सीरीज में से एक रही है. पहली फिल्म ‘हेरा फेरी’ साल 2000 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था. इसमें बाबूराव (परेश रावल), राजू (अक्षय कुमार) और श्याम (सुनील शेट्टी) की तिकड़ी ने दर्शकों को खूब हंसाया. इसके बाद 2006 में ‘फिर हेरा फेरी’ आई, जिसे नीरज वोरा ने डायरेक्ट किया था. दोनों फिल्मों को आज भी कल्ट क्लासिक माना जाता है. फिलहाल, ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर अक्षय कुमार ने साफ कर दिया है कि फिल्म बनने में अभी वक्त लगेगा, लेकिन उम्मीद पूरी तरह खत्म नहीं हुई है.

Previous article बोकारो में संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, पति पर हत्या का आरोप
Next article रोटी की तलाश में गुमला से गोवा निकले मजदूर की मुंबई में मौत
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel