[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood अब मई नहीं, अप्रैल में आएगी ‘भूत बंगला’, अक्षय कुमार ने बताई डेट बदलने की वजह

अब मई नहीं, अप्रैल में आएगी ‘भूत बंगला’, अक्षय कुमार ने बताई डेट बदलने की वजह

0
अब मई नहीं, अप्रैल में आएगी ‘भूत बंगला’, अक्षय कुमार ने बताई डेट बदलने की वजह
भूत बंगला न्यू रिलीज डेट, फोटो-इंस्टाग्राम

Bhoot Bungla: अक्षय कुमार की अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी एंटरटेनर भूत बंगला को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब और बढ़ने वाली है. वजह है फिल्म की नई रिलीज डेट, जिसे मेकर्स ने पहले से भी जल्दी कर दिया है. बालाजी मोशन पिक्चर्स की ये फिल्म पहले 15 मई 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये 10 अप्रैल 2026 को रिलीज हो रही है. मेकर्स ने रिलीज डेट प्रीपोंड करने का फैसला लिया है. इसके पीछे की वजह अब सामने आ गई है.

इस वजह से अक्षय कुमार ने लिया फैसला

फिल्म भूत बंगला से जुड़े एक सूत्र ने कहा, “अक्षय कुमार ने दर्शकों की भारी रुचि और फिल्म के लिए लगातार बढ़ते फैंस के डिमांड को देखकर भूत बंगला की रिलीज डेट प्रीपोंड करने का फैसला किया. मकसद यह था कि फिल्म को सही समय पर दर्शकों तक पहुंचाया जाए, बजाय इसे पीछे खींचे रखने के.” रिलीज डेट में बदलाव को इंडस्ट्री में एक स्मार्ट स्ट्रैटेजिक मूव माना जा रहा है. अप्रैल में रिलीज होने से फिल्म को भारी क्लैश से बचने का मौका मिलेगा और थिएटर रन भी मजबूत रह सकता है. अक्षय लगातार इस बात पर फोकस कर रहे हैं कि उनकी फिल्मों को सिनेमाघरों में पूरा समय मिले, ताकि दर्शक बड़े पर्दे पर फिल्म का पूरा मजा ले सकें.

दमदार स्टारकास्ट

भूत बंगला में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तबू और राजपाल यादव जैसे नजर आएंगे. निर्देशन की कमान प्रियदर्शन ने संभाली है, जबकि प्रोड्यूसर्स की लिस्ट में अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर शामिल हैं.

वेलकम टू द जंगल को लेकर भी चर्चा में हैं अक्षय कुमार

वेलकम टू द जंगल 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म में सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, परेश रावल, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, आफताब शिवदासानी, लारा दत्ता, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, दलेर मेहंदी, फरीदा जलाल, कृष्णा अभिषेक जैसे स्टार्स काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- बॉर्डर 2 ने तोड़ा ‘पद्मावत’ का रिकॉर्ड, अब सलमान-ऋतिक की फिल्मों पर नजर

Previous article आय फाइनेंस आईपीओ में निवेश का मौका, पहले दिन रिटेल निवेशकों में दिखा उत्साह
Next article India-US trade deal: 500 अरब डॉलर का आंकड़ा क्यों नहीं है डराने वाला ? गोयल ने समझाया गणित
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel