[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Son Of Sardaar 2 के साथ अजय देवगन फिर बड़े क्लैश के लिए तैयार, पहले भी इन बिग बजट फिल्मों से हुई है भिड़ंत, जानें कौन सी रही हिट और कौन हुई फ्लॉप

Son Of Sardaar 2 के साथ अजय देवगन फिर बड़े क्लैश के लिए तैयार, पहले भी इन बिग बजट फिल्मों से हुई है भिड़ंत, जानें कौन सी रही हिट और कौन हुई फ्लॉप

0
Son Of Sardaar 2 के साथ अजय देवगन फिर बड़े क्लैश के लिए तैयार, पहले भी इन बिग बजट फिल्मों से हुई है भिड़ंत, जानें कौन सी रही हिट और कौन हुई फ्लॉप
Ajay Devgn and box office clashes

Son Of Sardaar 2, Ajay Devgn hit and flop Movies: अजय देवगन साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म सन ऑफ सरदार 2 से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. कॉमेडी एंटरटेनर में उनके साथ मृणाल ठाकुर और नीरू बाजवा नजर आएंगी. पहले ये मूवी 25 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सैयारा की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद मेकर्स ने नई रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की. अब ये मूवी 1 अगस्त को थियेटर्स में दस्तक देगी. हालांकि इस दिन भी डगर आसान नहीं होगी, क्योंकि बॉक्स ऑफिस तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की “धड़क 2” भी रिलीज हो रही है. दोनों के बीच तगड़ा क्लैश देखने को मिलेगा. ये पहली बार नहीं है, जब अजय देवगन की कोई मूवी किसी बिग बजट के साथ टकरा रही हो, इससे पहले भी कई बार ऐसा हुआ है. आइये जानते हैं उस समय कौन सी उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई और कौन सी अच्छी स्टोरीलाइन के बावजूद पिट गई.

अजय देवगन को इन फिल्मों ने पहुंचाया उचाईयों तो इनसे कुछ मेहनत की मिली सीख (Movies that took Ajay Devgn to Stardom)

बॉलीवुड के सिंघम स्टार का करियर जितना सफल रहा है, उतनी ही दिलचस्प उनकी फिल्मों का अन्य मूवीज के साथ बॉक्स ऑफिस टकराव रहा है. जहां गोलमाल सीरीज, सिंघम अगेन और ‘तान्हाजी’ जैसी फिल्मों ने उन्हें ऊंचाइयों पर पहुंचाया, वहीं ‘शिवाय’, रनवे और टूनपुर का सुपरहीरो जासी मूवीज ने और मेहनत करने की सीख दी. इसलिए जब उन्होंने सन ऑफ सरदार 2 (Son Of Sardaar 2)के रिलीज डेट को पोसटपोन किया, तो यह गॉसिप इंडस्ट्री नें चर्चा का विषय बन गया.

अजय देवगन की फिल्मों का इन मूवीज के साथ हुआ था क्लैश (Ajay Devgn’s films clashed with these movies at the box office)

2024: सिंघम अगेन वर्सेज भूल भूलैया 3

साल 2024 की दिवाली पर अब तक का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश देखा गया. जहां अजय देवगन की सिंघम अगेन की कार्तिक आर्यन की भूल भूलैया 3 संग टक्कर हुई. जहां कॉप ड्रामा ने 270.60 करोड़ कमाए. वहीं हॉरर कॉमेडी 334.67 करोड़ कमाकर आगे निकल गई. अजय की ये मूवी सेमी हिट हुई.

2022: थैंक गॉड वर्सेज राम सेतु

अजय देवगन की दिवाली कॉमेडी थैंक गॉड का मुकाबला अक्षय कुमार की राम सेतु से हुआ. राम सेतु 74.7 करोड़ रुपये की कमाई के साथ आगे निकल गई, वहीं थैंक गॉड 36 करोड़ की ढीली ढाली कमाई के साथ पिट गई.

2022: रनवे 34 वर्सेज हीरोपंती 2

साल 2022 में अजय देवगन की रनवे आई, जिसकी टक्कर टाइगर श्राफ की हीरोपंती 2 से हुई. यहां भी सिंघम स्टार ने बाजी मारते हुए ज्यादा कलेक्शन किया.

2020: तान्हाजी वर्सेज छपाक

अजय देवगन के बॉक्स ऑफिस पर दबदबे का सबसे जबरदस्त उदाहरण तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर है, जिसने दीपिका पादुकोण की छपाक को धूल चटा दी थी. जहां छपाक ने महज 34.93 करोड़ रुपये की निराशाजनक कमाई की. वहीं तान्हाजी 279.59 करोड़ रुपये के साथ आगे निकल गई और उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई.

2017: गोलमाल अगेन वर्सेज सीक्रेट सुपरस्टार

साल 2017 में दिवाली गोलमाल अगेन की टक्कर सीक्रेट सुपरस्टार के साथ हुई. गोलमाल सीरीज ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए 2025 करोड़ का तगड़ा कलेक्शन कर ब्लॉकबस्टर हिट की लिस्ट में अपना नाम बनाया. वहीं सीक्रेट सुपरस्टार बुरी तरह पिट गई.

2017: बादशाहो वर्सेज शुभ मंगल सावधान

1 सितंबर 2017 के दिन अजय देवगन वर्सेज आयुष्मान खुराना हुआ. दोनों की फिल्मों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी. जिसमें बादशाहो ने 78 करोड़ रुपये कमाए, जबकि शुभ मंगल सावधान ने 42.79 करोड़ रुपये कमाए. अजय देवगन की स्टार पावर ने उन्हें आगे रखा.

2016: शिवाय वर्सेज ऐ दिल है मुश्किल

साल 2016 की दिवाली पर अजय देवगन और करण जौहर की फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर हुई. शिवाय ने 100.45 करोड़ रुपये कमाए और यह सेमी हिट रही. इधर ऐ दिल है मुश्किल 113.19 करोड़ की कमाई के साथ हिट साबित हुई.

2012: सन ऑफ सरदार वर्सेज जब तक है जान

साल 2012 की दिवाली में दो बिग बजट फिल्मों की टक्कर हुई. जिसमें सबसे पहला तो अजय देवगन की सन ऑफ सरदार थी और दूसरी यश चोपड़ा की आखिरी फिल्म जब तक है जान थी. कमाल की बात यह है कि दोनों ही मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की और हिट साबित हुई. सन ऑफ सरदार ने 105.10 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की, जबकि जब तक है जान ने 120.87 करोड़ रुपये की कमाई की.

2010: आक्रोश वर्सेज नॉक आउट

थ्रिलर फिल्मों की टक्कर में, आक्रोश ने 13.64 करोड़ रुपये कमाकर नॉक आउट को पछाड़ दिया. दोनों ही फिल्में फ्लॉप हो गई, लेकिन अजय देवगन की फिल्म का प्रदर्शन बेहतर रहा.

2010: गोलमाल 3 वर्सेज एक्शन रीप्ले

5 नवंबर 2010 यानी दिवाली वीकेंड पर एक बार फिर अजय देवगन की कॉमेडी एंटरटेनर गोलमाल 3 के साथ अक्षय कुमार की फिल्म एक्शन रीप्ले रिलीज हुई थी. दोनों ही मूवीज के क्लैश में सिंघम स्टार ने बाजी मार ली और 106.64 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई के साथ सुपरहिट साबित हुई.

2010: टूनपुर का सुपरहीरो वर्सेज तीस मार खां

24 दिसंबर साल 2010 में हुए इस अनोखे मुकाबले में तीस मार खां ने 60.96 करोड़ रुपये की कमाई के साथ दबदबा बनाया, जबकि टूनपुर का सुपरहीरो 3.5 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती रही और ये बुरी तरह फ्लॉप हो गई.

2009: ऑल द बेस्ट वर्सेज ब्लू / मैं और मिसेज खन्ना

साल 2009 में दिवाली पर तीन फिल्मों के बीच मुकाबला हुआ था. जिसमें अजय देवगन की ऑल द बेस्ट ने बाजी मारते हुए 41.41 करोड़ रुपये की कमाई की और हिट साबित हुई. इसने बड़े बजट वाली अक्षय कुमार की मूवी ब्लू (38.65 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया और मैं और मिसेज खन्ना (7.40 करोड़ रुपये) तो बुरी तरह पिट गई.

यह भी पढ़ें- Son of Sardaar 2 Duja Trailer: हर तरह से फंसा जस्सी, अजय देगवन की फिल्म के नए ट्रेलर ने मचाया तहलका, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर

Previous article सासाराम के श्वेतांशु ने देश की राजधानी में दिखाया सेवा का जज्बा, 26वें रक्तदान से बचायी जिंदगी
Next article Lallu Mukhiya Bihar: अनंत सिंह के करीबी रहे लल्लू मुखिया के घर कुर्की-जब्ती, सात थानों की पहुंची पुलिस
Avatar Of Ashish Lata
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel