[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Ahaan Panday- Aneet Padda: डेटिंग की अफवाहों के बीच एक बार फिर स्पाॅट हुए सैयारा के स्टार्स, वीडियो हुआ वायरल

Ahaan Panday- Aneet Padda: डेटिंग की अफवाहों के बीच एक बार फिर स्पाॅट हुए सैयारा के स्टार्स, वीडियो हुआ वायरल

0
Ahaan Panday- Aneet Padda: डेटिंग की अफवाहों के बीच एक बार फिर स्पाॅट हुए सैयारा के स्टार्स, वीडियो हुआ वायरल
Ahaan Panday And Aneet Padda

Ahaan Panday- Aneet Padda: ‘सैयारा’ फिल्म के रिलीज के बाद से ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने वाले अभिनेता अहान पांडेय और अभिनेत्री अनीत पड्डा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. शुक्रवार सुबह दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर साथ नज़र आए, जहां उन्हें बातचीत करते और हंसते हुए देखा गया. यह मुलाकात ठीक एक दिन बाद हुई जब दोनों को शहर के एक रेस्टोरेंट में साथ स्पॉट किया गया था. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर अटकलें फिर तेज हो गई हैं.

फिल्म के बाद से बढ़ी थी फैंस की उत्सुकता

जुलाई 2025 में रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा ‘सैयारा’ ने दोनों कलाकारों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को खूब सराहना दिलाई. फिल्म के बाद से ही दर्शक यह जानने को उत्सुक रहे हैं कि क्या यह केमिस्ट्री रियल लाइफ में भी जारी है. इनके एयरपोर्ट लुक को वायरल भयानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसके बाद कमेंट सेक्शन में फैंस का दो टुक मत देखने को मिला- कुछ ने उन्हें “परफेक्ट ऑन-स्क्रीन ऑफ-स्क्रीन कपल” बताया, जबकि कुछ ने याद दिलाया कि अहान पहले भी कह चुके हैं कि दोनों केवल “अच्छे दोस्त” हैं.

जब अहान पांडेय ने किया था खुलासा

कई चर्चाओं के बीच अहान पांडेय ने हाल ही में GQ India से बातचीत में अपने रिश्ते को लेकर स्थिति साफ की थी. उन्होंने कहा था, “अनीत मेरी बेस्ट फ्रेंड है. इंटरनेट चाहे जो सोचे, लेकिन हम दोनों रिलेशनशिप में नहीं हैं. केमिस्ट्री हमेशा रोमांटिक नहीं होती, वह कम्फर्ट और भरोसे पर भी आधारित होती है.” उन्होंने यह भी बताया कि ‘सैयारा’ से पहले दोनों को लेखक पाउलो कोएल्हो का एक कोट बहुत पसंद था- “It’s the possibility of a dream coming true that makes life interesting.” अहान के अनुसार, दोनों ने इसी सपने को साथ देखा और फिल्म की सफलता ने उसे हकीकत में बदला.

दोस्ती या कुछ और?

फैंस के सवालों के बीच दोनों ने कभी भी आधिकारिक रूप से रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया है. पर लगातार साथ स्पॉट किए जाने से यह चर्चा जरूर जीवित रहती है कि क्या यह सिर्फ दोस्ती है या कुछ और चल रहा है.

यह भी पढ़ें: Smriti-Palash Wedding: जल्द होगी स्मृति-पलाश की शादी, अफवाहों के बीच पलाश की मां ने तोड़ी चुप्पी

Previous article Deoghar News : छह को राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे देवघर भाजपा कार्यालय का उद्घाटन
Next article Samastipur News:केंद्रीय कृषि विवि पूसा किसानों के लिए तीर्थ स्थल जैसा : डॉ दास
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel