[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Aditya Roy Kapur Birthday: 10 साल से नहीं दी आदित्य रॉय ने कोई हिट फिल्म, फिर भी जीते हैं लैविश लाइफ, जानें नेटवर्थ

Aditya Roy Kapur Birthday: 10 साल से नहीं दी आदित्य रॉय ने कोई हिट फिल्म, फिर भी जीते हैं लैविश लाइफ, जानें नेटवर्थ

0
Aditya Roy Kapur Birthday: 10 साल से नहीं दी आदित्य रॉय ने कोई हिट फिल्म, फिर भी जीते हैं लैविश लाइफ, जानें नेटवर्थ
Aditya Roy Kapur Birthday

Aditya Roy Kapur Birthday: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर ने अपने चार्मिंग लुक और शानदार एक्टिंग के दम पर अपनी पहचान बनाई है. एक्टर 14 साल से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान उन्होंने एक्शन से लेकर रोमांटिक कई तरह की फिल्में की हैं, लेकिन पिछले 10 सालों से एक्टर ने एक भी हिट फिल्म नहीं दी है. इसके बावजूद वह एक लैविश लाइफस्टाइल जीते हैं. आज, 16 नवंबर को आदित्य अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस मौके पर आज हम आपको उनके नेटवर्थ के बारे में बताएंगे.

एक्टिंग नहीं क्रिकेट में बनाना चाहते थे करियर

आदित्य रॉय कपूर बचपन में एक क्रिकेटर बनना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने ट्रेनिंग भी ली थी. हालांकि, उनकी मां उनके स्कूल में होने वाले नाटकों को डायरेक्ट किया करती थी. जिसके बाद उनकी भी दिलचस्पी क्रिकेट से हटकर एक्टिंग की ओर बढ़ने लगी और उन्होंने अपना करियर एक्टिंग में ही बनाने का फैसला किया.

इस फिल्म से किया बॉलीवुड डेब्यू

आदित्य रॉय कपूर ने अपना बॉलीवुड डेब्यू साल 2009 में आई फिल्म ‘लंदन ड्रीम्स’ से किया था. हालांकि, इस फिल्म में वह लीड नहीं सपोर्टिंग रोल में थे. इसके बाद वह ‘गुजारिश’ और ‘एक्शन रीप्ले’ जैसी फिल्मों में नजर आए, लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी साल 2013 की म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म ‘आशिकी 2’ से मिली. इस फिल्म में उन्होंने श्रद्धा कपूर के अपोजिट काम किया था. दर्शकों को फिल्म में इन दोनों की केमिस्ट्री बहुत पसंद आई थी. वहीं, 15 करोड़ रुपए के बजट पर बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 109 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. एक्टर ने इसके बाद, फितूर, दावत-ए-इश्क, ओके जानू, कलंक, मलंग, सड़क 2, गुमराह जैसी कई फिल्में की, लेकिन एक भी फिल्म हिट नहीं हुई.

आदित्य रॉय कपूर की नेटवर्थ

आदित्य रॉय कपूर ने आशिकी 2 के बाद 10 सालों तक एक भी हिट नहीं दी लेकिन इसके बाद भी वह लक्जरियस लाइफ जीते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह अपनी एक फिल्म के लिए 7 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. नेटवर्थ की बात करें तो उनके पास कुल 89 करोड़ रुपए की संपत्ति है.

आदित्य रॉय कपूर का वर्क फ्रंट

आदित्य रॉय कपूर जल्द ही सारा अली खान के साथ अनुराग बसु की मेट्रो… इन डिनो में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके अलावा नीना गुप्ता, अनुपम खेर और अली फजल भी अहम भूमिकाओं में हैं.

Also Read: Kiran Rao Birthday: लापता लेडीज को ऑस्कर तक पहुंचाने वाली किरण राव, शाही घराने से रखती हैं संबंध, जानें नेटवर्थ

Previous article Good News: भागलपुर में बढ़ेगी CNG की उपलब्धता, इन 5 जगहों पर जल्द खुलेंगे पंप स्टेशन
Next article Jharkhand Election 2024: आठ से 10 सीटों पर कांटे की टक्कर, जिसने मारी बाजी उसका बेड़ा पार
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel