Aamir Khan Silver Anklet: आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने 5 जुलाई को फाइनली शादी कर ली. इस स्पेशल मौके पर उनके दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए. दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपनी शादी को कानूनी रूप से रजिस्टर कराया. शादी के बाद अब सोशल मीडिया पर आमिर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह पायल पहने नजर आ रहे हैं.
Aamir Khan Spotted Wearing Anklets: पायल पहने स्पॉट हुए आमिर खान
वायरल वीडियो में आमिर ने सफेद ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ ब्रॉन्ज ब्रोच कैरी किया था. एक्टर ने राइट पैर में मोटी चांदी की पायल पहन रखी थी. दरअसल मिस्टर परफेक्शनिस्ट शादी के बाद मेहमानों को कार तक छोड़ने पहुंचे थे. उन्होंने पैरों में चप्पल नहीं पहन रखी थी, बस सिल्वर पायल से एक्सरसाइज किया था.
Aamir Khan Wedding Photos Videos: आमिर खान की शादी की फोटोज और वीडियोज आए सामने
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की इनसाइड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इसमें गौरी ने बारीक कढ़ाई वाला खूबसूरत बेज रंग का आउटफिट पहना और ब्रेडेड हेयरस्टाइल के साथ अपना लुक पूरा किया. उनके परिवार वाले काफी खुश लग रहे थे. एक्टर मेहमानों संग डांस करते भी दिखाई दिए.
Aamir Khan-Gauri Spratt wedding Video: इरफान पठान ने शेयर किया वीडियो
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की इंटीमेट वेडिंग का एक वीडियो पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने भी शेयर किया. इसमें न्यूलीवेड कपल एक-दूसरे को कानूनी रूप से अपना जीवनसाथी स्वीकार करते नजर आते हैं. इसके बाद दोनों खुशी से डांस करते दिखाई देते हैं और अपनी वेडिंग मोमेंट्स को पूरे दिल से एंजॉय करते हैं. वीडियो को शेयर करते हुए इरफान ने कपल को शुभकामनाएं भी दीं. उन्होंने लिखा, “प्रिय आमिर भाई और गौरी, आप दोनों को शादी की ढेरों बधाइयां. आपकी नई जिंदगी प्यार, खुशियों, हंसी और साथ से हमेशा भरी रहे. अल्लाह आप दोनों के इस खूबसूरत सफर पर अपनी रहमत बनाए रखे. आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं. एक बार फिर से दिल से मुबारकबाद.”
यह भी पढ़ें- आमिर खान की तीसरी शादी से पहले चर्चा में आया किरण राव वाला बयान, कहा था- क्या तलाक हो जाए तो आप दुश्मन बन जाते हैं?
यह भी पढ़ें- आमिर खान ने बताई तीसरी वेडिंग की पूरी प्लानिंग, कहा- परिवार और करीबी दोस्त होंगे शामिल, फैंस से मांगा आशीर्वाद
