[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Aaman Devgan: डेब्यू फिल्म की रिलीज से पहले ही अजय देवगन के भतीजे की झोली में आई हॉरर-कॉमेडी ‘झलक’, डिटेल्स पढ़े

Aaman Devgan: डेब्यू फिल्म की रिलीज से पहले ही अजय देवगन के भतीजे की झोली में आई हॉरर-कॉमेडी ‘झलक’, डिटेल्स पढ़े

0
Aaman Devgan: डेब्यू फिल्म की रिलीज से पहले ही अजय देवगन के भतीजे की झोली में आई हॉरर-कॉमेडी ‘झलक’, डिटेल्स पढ़े
Aaman Devgan

Aaman Devgan: अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन की डेब्यू फिल्म ‘आजाद’ 17 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस फिल्म से रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी अपना डेब्यू करने वाली हैं. अभी यह फिल्म रिलीज भी नहीं हुई थी कि अजय देवगन ने अपने भतीजे की झोली में एक नई फिल्म डाल दी है. दरअसल, साल 2024 में आई हॉरर फिल्म ‘शैतान’ की जबरदस्त सफलता के बाद देवगन फिल्म्स और पैनोरमा स्टूडियो, एक नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म बनाने के लिए तैयार है, जिसका टाइटल ‘झलक’ होगा. इस फिल्म में अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन मुख्य भूमिका में हैं. ऐसे में अब अमन के फैंस के लिए यह खबर साल 2025 के किसी ट्रीट से कम नहीं है. आइए फिल्म से जुड़ी सभी अपडेट बताते हैं.

आजाद के बाद झलक में हुई अमन देवगन की एंट्री

अमन देवगन अपनी डेब्यू फिल्म ‘आजाद’ के बाद अजय देवगन के प्रोडक्शन हॉउस में बनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘झलक’ में लीड रोल में होंगे. वहीं, फिल्म के निर्देशन की कमान उमंग व्यास संभालेंगे. आखिरी बार डायरेक्टर उमंग व्यास ने ‘झमकुड़ी’ का निर्देशन किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. जबकि, फिल्म के लेखक मुंज्या के तुषार हैं.

अजय देवगन ने ‘झलक’ के बारे में क्या कहा?

शैतान के बाद हम हॉरर-कॉमेडी जॉनर को एक्स्प्लोर करना चाहते हैं. यही वजह है कि हमने झलक को बनाने का फैसला लिया है, जो एक हॉरर-कॉमेडी मिक्सचर होगी. झलक को एक टैलेंटेड टीम बना रही है, जिसकी वजह से मुझे पूरा भरोसा है कि दर्शकों को यह पसंद आएगी.

‘अजय देवगन के बैनर के हमारा रिश्ता…’

पैनोरमा स्टूडियो के चेयरमैन कुमार मंगल ने झलक को लेकर अपनी उत्सुकता व्यक्त करते हुए कहा, ‘झलक हम सभी के दिलों के काफी करीब है. यह फिल्म अजय देवगन के बैनर के हमारा रिश्ता और गहरा करेगी. यह एक नई कहानी है, जो दर्शकों को पसंद आएगी. हमें पूरी उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों तक पहुंचेगी और वो इसे खूब प्यार देंगे.’

यह भी पढ़े: Punjab 95: ‘खून से सना चेहरा, बेबस और चोटिल’, दिलजीत दोसांझ की ये क्या हालत हो गई

Previous article Tiku Talsania: एक्टर टीकू तलसानिया को आया हार्ट अटैक, हालत गंभीर, देवदास में शाहरुख खान संग शेयर किया था स्क्रीन
Next article IRCTC Down: ठप हुई भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग वेबसाइट, महीनेभर में तीसरी बार हुआ ऐसा
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel