[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood 40 करोड़ की फिल्म का बुरा हाल, दो दिन में 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई ‘आखिरी सवाल’

40 करोड़ की फिल्म का बुरा हाल, दो दिन में 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई ‘आखिरी सवाल’

0
40 करोड़ की फिल्म का बुरा हाल, दो दिन में 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई ‘आखिरी सवाल’
संजय दत्त, फोटो- इंस्टाग्राम

Aakhri Sawal Box Office Collection Day 2: संजय दत्त की नई फिल्म ‘आखिरी सवाल’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. इस राजनीतिक और साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन शुरुआती दो दिनों में फिल्म दर्शकों को थिएटर तक खींचने में संघर्ष करती नजर आई. हालांकि शनिवार को फिल्म की कमाई में थोड़ा उछाल जरूर देखने को मिला.

दूसरे दिन कमाई में आई बढ़त

sacnilk की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘आखिरी सवाल’ ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को भारत में करीब 75 लाख रुपये नेट कलेक्शन किया. फिल्म ने शुक्रवार को करीब 40 लाख रुपये से ओपनिंग की थी। दो दिनों की कुल कमाई अब लगभग 1.15 करोड़ रुपये नेट तक पहुंच चुकी है. वहीं भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 1.38 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो विदेशों में भी फिल्म की शुरुआत काफी धीमी रही. रिपोर्ट्स के अनुसार, ओवरसीज मार्केट में फिल्म अब तक लगभग 15 लाख रुपये ग्रॉस ही कमा पाई है. ऐसे में फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग 1.50 करोड़ रुपये के आसपास पहुंचा है.

संडे कलेक्शन पर टिकी उम्मीदें

करीब 30 से 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘आखरी सवाल’ के लिए आने वाला रविवार बेहद अहम माना जा रहा है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर रविवार को फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल नहीं आया, तो वीकडेज में इसके लिए टिके रहना मुश्किल हो सकता है. फिल्म की रिलीज भी पहले तय समय पर नहीं हो पाई थी. शुरुआत में इसे 8 मई 2026 को रिलीज किया जाना था, लेकिन सेंसर बोर्ड से जुड़े कुछ मुद्दों के कारण इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ानी पड़ी. बाद में मेकर्स ने इसे 15 मई को रिलीज किया.

यह भी पढ़ें- दूसरे दिन बढ़ी ‘पति पत्नी और वो 2’ की कमाई, लेकिन नहीं टूट पाया 10 करोड़ का आंकड़ा

Previous article पूर्णिया में मकई सुखाने के दौरान छत से गिरा किसान, जीएमसीएच में भर्ती
Next article शिल्पी राज का नया गाना “चलता चक्कर शिलिपिया से” हुआ वायरल, सृष्टि उत्तराखंडी ने लगाया ग्लैमर का तड़का
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel