[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood संजय लीला भंसाली की फिल्म ”पद्मावती” के सेट पर कोल्हापुर में भी तोड़फोड़

संजय लीला भंसाली की फिल्म ”पद्मावती” के सेट पर कोल्हापुर में भी तोड़फोड़

0
संजय लीला भंसाली की फिल्म ”पद्मावती” के सेट पर कोल्हापुर में भी तोड़फोड़

मुंबई : संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ के सेट को एक बार फिर निशाना बनाया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात महाराष्ट्र के कोल्हापुर में फिल्म के सेट पर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ किया. बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने सेट को आग के हवाले भी कर दिया.

आग से पूरा सेट जलकर खाक हो गया है. घटना रात 2 बजे के लगभग की है. खबर के अनुसार लोगों ने सेट पर पेट्रोल बम फेंका जिससे आग लग गयी. आग के चपेट में सेट आ गया जिससे काफी नुकसान हुआ.

शूटिंग के कारण यहां भारी सुरक्षा के इंतजाम किये गये थे, लेकिन इसके बावजूद यह घटना हो गयी. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.

आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली बाजीराव मस्तानी की सफलता के बाद एक और ऐतिहासिक घटनाक्रम को लेकर पीरियड फिल्म के निर्माण में लगे हुए हैं. पद्मावती में राजस्थान के राजपूताना घराने की रानी पद्मावती की कहानी नजर आएगी.

फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुख्‍य किरदार में हैं. खबरों की माने तो फिल्म में राजपूत घराने की मर्यादा और रानी का मुस्लिम शासक खिलजी के साथ प्रेम संबंधों पर आपत्ति जतायी जा रही है. राजस्थान में करणी सेना ने इसी का विरोध किया था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel