[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood-South Box Office Clashes: सलमान वर्सेज प्रभास तक, 2026-2027 के बीच इन सुपरस्टार्स की टक्कर से हिल जाएगा बॉक्स ऑफिस

Bollywood-South Box Office Clashes: सलमान वर्सेज प्रभास तक, 2026-2027 के बीच इन सुपरस्टार्स की टक्कर से हिल जाएगा बॉक्स ऑफिस

0
Bollywood-South Box Office Clashes: सलमान वर्सेज प्रभास तक, 2026-2027 के बीच इन सुपरस्टार्स की टक्कर से हिल जाएगा बॉक्स ऑफिस
बॉलीवुड-साउथ बॉक्स ऑफिस क्लैश, फोटो- इंस्टाग्राम

Bollywood-South Box Office Clashes: भारतीय सिनेमा में इन दिनों बड़ी हलचल मची हुई है क्योंकि आने वाले समय में कई बड़ी बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है. रजनीकांत, प्रभास, सलमान खान, राम चरण और मोहनलाल जैसे सुपरस्टार्स की फिल्में एक-दूसरे के सामने आ सकती हैं, जिससे बॉक्स ऑफिस पर असली महा मुकाबला होने वाला है.

तो चलिए अब बिना देर किए जानते हैं कौन-कौन सी फिल्में इस बड़े क्लैश का हिस्सा बनने वाली हैं और किस फिल्म से बढ़ सकती है बॉक्स ऑफिस की टेंशन.

‘पति पत्नी और वो 2’ वर्सेज ‘करुप्पु’

फिल्मों की यह लड़ाई आज से ही शुरू हो गई है. साउथ के स्टार सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ सिनेमाघरों में आ चुकी है. इस फिल्म का मुकाबला आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ से होगा, जो इसी शुक्रवार को रिलीज हो रही है. एक तरफ सूर्या का एक्शन है, तो दूसरी तरफ आयुष्मान की कॉमेडी.

‘दृश्यम 3’ वर्सेज ‘चांद मेरा दिल’

21 मई को मोहनलाल अपनी सुपरहिट फिल्म ‘दृश्यम 3’ के साथ लौट रहे हैं. ठीक उसके एक दिन बाद यानी 22 मई को बॉलीवुड फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ रिलीज होगी, जिसमें अनन्या पांडे और लक्ष्य लीड रोल में हैं. लोग ‘दृश्यम’ के सस्पेंस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं ‘चांद मेरा दिल’ एक रोमांटिक कहानी है.

‘है जवानी तो इश्क होना है’ वर्सेज ‘पेड्डी’

वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ पहले अकेले रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ ने अपनी रिलीज डेट बदलकर 4 जून कर ली है. अब ये दोनों फिल्में एक साथ टकराएंगी और देखना होगा कि दर्शकों को वरुण की मस्ती पसंद आती है या राम चरण का जलवा.

‘SVC63’ वर्सेज ‘स्पिरिट’

साल 2027 की ईद पर अब तक का सबसे बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. सलमान खान की फिल्म (SVC63) ईद पर आ रही है. पहले खबर थी कि प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ की डेट बदल जाएगी, लेकिन अब टीम ने साफ कर दिया है कि वे अपनी तारीख नहीं बदलेंगे. यानी 2027 में सलमान और प्रभास के बीच बॉक्स ऑफिस पर आर-पार की जंग होगी.

यह भी पढ़ें: 3 Idiots Sequel: 15 साल बाद लौटेगी ‘3 इडियट्स’ की तिकड़ी, फिर साथ दिखेंगे रैंचो-राजू-फरहान

Previous article शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के फैसले को पलटा, भ्रष्ट अफसरों पर कार्रवाई की सीबीआई को दी खुली छूट
Next article गाड़ियों की नीलामी के मामले में हाईकोर्ट सख्त, अधिकारियों की कार्यशैली पर जतायी कड़ी नाराजगी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel