[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar B’day Spl: इस हॉट एक्ट्रेस ने बोल्ड सीन देकर हिला दी थी पूरी इंडस्ट्री, विवादों से कभी नहीं छूटा पीछा

B’day Spl: इस हॉट एक्ट्रेस ने बोल्ड सीन देकर हिला दी थी पूरी इंडस्ट्री, विवादों से कभी नहीं छूटा पीछा

0
B’day Spl: इस हॉट एक्ट्रेस ने बोल्ड सीन देकर हिला दी थी पूरी इंडस्ट्री, विवादों से कभी नहीं छूटा पीछा

Happy Birthday Swara Bhaskar: विवादों से घिरी रहने वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) आज अपना जन्मदिन मना रही है. वो 32 साल की हो गई है. आज वो बॉलीवुड की दमदार एक्टर्स में से एक हैं. राजनीतिक, समाजिक जैसे किसी भी मुद्दे पर स्वरा भास्कर अपनी बेबाक बोल और अपनी विचार व्यक्त करने के लिए जानी जाती है. आज आपको स्वरा की उन बयानों के बारे में बताते है, जो सबसे ज्यादा विवादित रहे.

Also Read: Masakali 2.0: आग लगा रही है तारा और सिद्धार्थ की जोड़ी, बार-बार देखा जा रहा VIDEO

स्वरा ने सेना पर भी विवादित बयान दिया था. उन्होंने भारतीय सेना के साथ कई और मुद्दो पर हैशटैग के साथ ट्वीट किया था. इन मुद्दों में मॉब लिंचिंग और हॉरर किलिंग जैसे मुद्दों को हाइलाइट किया. स्वरा ने हर मुद्दे को लेकर सिलसिलेवार ट्वीट किये. इसके बाद सोशल मीडिया पर स्वरा को जमकर ट्रोल किया गया था. स्वरा ने भारतीय सैनिकों को बेवकूफ तक कह डाला था. इसके साथ ही स्वरा ने जम्मू कश्मीर में मेजर लीतुल गोगोई द्वारा पत्थरबाज को जीप के बोनट में बांधकर गांवों में घुमाने का जिक्र भी ट्वीट में किया.

स्वरा भास्कर ने भाजपा पर भी निशाना साधा था. स्वरा भास्कर ने कहा था, ‘इस देश में महात्मा गांधी जैसे एक महान शख्स की हत्या हुई, उस वक्त भी कई सारे लोग थे, जो उनकी हत्या का जश्न मना रहे थे, मगर आज वह सत्ता में हैं, क्या आप उन सबको पकड़ कर जेल में डाल देंगे. नहीं, न? इसका जवाब है नहीं.’

फिल्म ‘पद्मावत’ में जौहर वाले सीन को लेकर भी स्वरा काफी ट्रोल हुईं. स्वरा ने इस सीन को लेकर खुला खत लिखा था. स्वरा ने अपने खत में कहा था ‘क्या औरतों की एक चीज पर ही पुरुषों की नजर रहती है. क्या उसके आगे औरतों की कोई जिंदगी नहीं होती. क्या रेप के बाद किसी महिला को जिंदगी जीने का अधिकार नहीं है. क्या महिलाओं के पास मृत्यु के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं है.’

साल 2018 में 1 जून को आई फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में लीड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने बेहद बोल्ड सीन दिया था. स्वरा ने इस फिल्म में मास्टरबेशन सीन दिया था, जिससे पूरी इंडस्ट्री हैरान रह गई थी. वहीं, इसके बाद स्वरा को काफी ट्रोल भी किया गया था. लोगों ने उन्हें भला बुरा कहने से लेकर गालियां तक दे डाली थीं. लेकिन इसके बाद भी स्वरा ने इस पर एक बयान दिया था और कहा,”मुझे पता था कि ‘वीरे दी वेडिंग’ में बोल्ड सीन के लिए उन्हें ट्रोल किया जाएगा. लेकिन उन्हें यह भी लगा कि इससे महिलाओं की यौन इच्छाओं के बारे में विमर्श शुरू होने लगेगा.

इसके अलावा स्वरा ने पीएम मोदी पर भी बयान देते हुए कहा था,’पीएम मोदी के पूरी रात जागने को लेकर कहा ये नौकरी का एक हिस्सा है या इसके अलग से प्वांइट्स मिलने चाहिए.’ वहीं, हाल ही में पीएम मोदी के लॉकडाउन की घोषणा करने के बाद भी स्वरा का रिएक्शन आया था, जिसपर उन्होंने कहा था कि ‘मुझे घर जाना है’. इसके बाद स्वरा काफी ट्रोल हुई थीं.

Previous article अहम हैं कोरोना आपदा के सबक
Next article गरीबी बढ़ने की आशंका
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel