[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Biker OTT Release Date: सीट बेल्ट बांध लें, इस दिन स्क्रीन पर रफ्तार भरेगी शर्वानंद की ‘बाइकर’, जानें स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Biker OTT Release Date: सीट बेल्ट बांध लें, इस दिन स्क्रीन पर रफ्तार भरेगी शर्वानंद की ‘बाइकर’, जानें स्ट्रीमिंग डिटेल्स

0
Biker OTT Release Date: सीट बेल्ट बांध लें, इस दिन स्क्रीन पर रफ्तार भरेगी शर्वानंद की ‘बाइकर’, जानें स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बाइकर ओटीटी रिलीज डेट, फोटो- इंस्टाग्राम

Biker OTT Release Date: साउथ के मशहूर एक्टर शर्वानंद की फिल्म ‘बाइकर’ अब सिनेमाघरों के बाद OTT पर दस्तक देने जा रही है. यह फिल्म इसी साल 3 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और ठीक-ठाक प्रदर्शन करते हुए भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 15.12 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की थी. अब यह आपकी स्क्रीन पर जल्द नजर आने वाली है. अगर आप इसे देखना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कि यह स्पोर्ट्स ड्रामा कब और कहां स्ट्रीम होगा.

बाइकर स्ट्रीमिंग डिटेल्स

नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक तौर पर अनाउंस किया है कि फिल्म ‘बाइकर’ 1 मई, 2026 से स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगी. खास बात यह है कि यह फिल्म तेलुगु के साथ-साथ तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी उपलब्ध होगी. वहीं, अगर आप इसे हिंदी में देखना चाहते हैं, तो यह ‘Sharwa’ (शर्वा) नाम से रिलीज होगी.

क्या है फिल्म की कहानी?

यह फिल्म ‘मोटोक्रॉस रेसिंग’ (बाइक रेसिंग का एक खतरनाक खेल) की दुनिया पर आधारित है. कहानी एक ऐसे रेसर की है जो इस खेल में अपना नाम बनाना चाहता है, लेकिन उस पर अपने पिता और परिवार की उम्मीदों का काफी बोझ है. उसके पिता खुद एक पुराने रेसर रह चुके हैं और चाहते हैं कि उनका बेटा दुनिया भर में नाम कमाए. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे वो एक बार रेसिंग छोड़ देता है और फिर किन हालातों में दोबारा ट्रैक पर वापसी करता है. इसमें खेल के साथ-साथ परिवार, प्यार और रिश्तों के बीच के संघर्ष को बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है.

फिल्म में कौन-कौन हैं?

फिल्म का निर्देशन अभिलाष रेड्डी कंकरा ने किया है. लीड रोल में शर्वाानंद के साथ मालविका नायर नजर आएंगी.

फिल्म में सीनियर एक्टर राजशेखर ने शर्वाानंद के पिता का अहम रोल निभाया है. इसके अलावा अतुल कुलकर्णी, ब्रह्माजी और शशांक जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: Exam OTT Release Date: कॉम्पिटिटिव एग्जाम का प्रेशर और छिपे राज, जानें कब और कहां रिलीज होगी ‘एग्जाम’

Previous article हिसुआ में भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, गड़ासे के प्रहार से दो जख्मी
Next article मुरहू में संस्कार शिविर का आयोजन
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel