[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment ‘मैं उससे दूर नहीं रह सकती’, इस वजह से चारु असोपा ने ठुकरा दिया Bigg Boss 20 का ऑफर

‘मैं उससे दूर नहीं रह सकती’, इस वजह से चारु असोपा ने ठुकरा दिया Bigg Boss 20 का ऑफर

0
‘मैं उससे दूर नहीं रह सकती’, इस वजह से चारु असोपा ने ठुकरा दिया Bigg Boss 20 का ऑफर
फ्रेम में चारू असोपा, फोटो- इंस्टाग्राम

Charu Asopa Rejects Bigg Boss 20 Offer: ‘मेरे अंगने में’ और ‘टशन-ए-इश्क’ जैसे मशहूर टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस चारु असोपा ने मुंबई की चकाचौंध छोड़कर राजस्थान के बीकानेर में अपनी नई जिंदगी शुरू कर दी है, जहां वह अपनी छोटी बेटी जियाना की अकेले परवरिश कर रही हैं. हाल ही में चारु ने अपने व्लॉग में एक बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि उन्हें सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ से ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इस बड़े मौके को ठुकरा दिया. आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया, इसकी वजह जानकर हर कोई हैरान है.

Why Charu Asopa Rejected Bigg Boss 20?: बेटी के लिए ठुकरा दिया करोड़ों का शो

चारु ने बताया कि उनके इस फैसले के पीछे की सबसे बड़ी वजह उनकी बेटी जियाना है. चारु ने कहा, “दो दिन पहले ही मुझे बिग बॉस टीम का फोन आया था. लेकिन मैंने अपनी लाइफ में जो भी बदलाव किए हैं, वो सिर्फ अपनी बेटी के लिए किए हैं. मैं उससे दूर नहीं रह सकती. मैं अब सिर्फ वही काम करना चाहती हूं, जिससे मैं अपनी बेटी के साथ भी रह सकूं और मां होने का फर्ज भी निभा सकूं.”

चारु अपनी बेटी को छोड़कर महीनों तक बिग बॉस के घर में बंद नहीं होना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने इसे मना कर दिया.

यह भी पढ़ें: Charu Asopa से लेकर Disha Vakani तक, इन टीवी स्टार्स ने बीच में ही छोड़ दिया था सुपरहिट सीरियल

Charu Asopa Mumbai to Bikaner Journey: मुंबई छोड़ने का असली सच भी आया सामने

चारु असोपा का उनके पति राजीव सेन (जो एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई हैं) से जून 2023 में तलाक हो गया था. इसके बाद चारु ने अकेले ही मुंबई में अपनी बेटी को पाला. चारु ने पुराने दिनों को याद करते हुए भावुक होकर बताया कि मुंबई में बिना किसी सपोर्ट के अकेले बच्चे को संभालना बहुत मुश्किल था. जब वह शूटिंग पर होती थीं, तब भी उनका पूरा ध्यान बेटी पर ही रहता था. इसी वजह से उन्होंने मुंबई छोड़ दी और अब वह बीकानेर में फुल-टाइम मदर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में बेहद खुश हैं. उन्होंने बताया कि वह अब तभी काम करती हैं जब जियाना स्कूल जाती है या सो रही होती है.

यह भी पढ़ें: सिंगल मदर होने की वजह से मुंबई में नहीं मिल रहा ढंग का घर… चारु असोपा का छलका दर्द

Previous article iPhone 17 पर धमाकेदार ऑफर, बैंक डिस्काउंट के बाद कीमत हुई और कम
Next article सारण में कबाड़ी गोदाम में भीषण आग, तीन घंटे बाद पाया गया काबू, लाखों की संपत्ति राख
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel