[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bigg Boss 19 के थीम से लेकर प्रीमियर तक से उठा पर्दा, इस बार गेम के रूल्स होंगे अलग, जानिए सबकुछ

Bigg Boss 19 के थीम से लेकर प्रीमियर तक से उठा पर्दा, इस बार गेम के रूल्स होंगे अलग, जानिए सबकुछ

0
Bigg Boss 19 के थीम से लेकर प्रीमियर तक से उठा पर्दा, इस बार गेम के रूल्स होंगे अलग, जानिए सबकुछ
Bigg Boss 19 premire

Bigg Boss 19: सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ जल्द ही धमाकेदार वापसी करने जा रहा है. इस बार मेकर्स ने फॉर्मेट और थीम में कई बड़े बदलाव किए हैं, जो दर्शकों को सरप्राइज देने वाले हैं. OTT पर तीन हिट सीजन और टीवी पर 18 सुपरहिट सीजन के बाद ‘बिग बॉस 19’ की चर्चा अभी से सोशल मीडिया पर तेज हो गई है. ऐसे में इस सीजन का प्रीमियर कब से होगा और इस बार का थीम क्या है, आइए आपको विस्तार में बताते हैं.

कब शुरू होगा बिग बॉस 19?

‘बिग बॉस तक’ के अनुसार, इस बार शो का प्रीमियर अगस्त 2025 में होगा. पिछली बार की तरह अक्टूबर या सितंबर में नहीं. इस बार टीवी वर्जन पहले लॉन्च किया जाएगा और 3.5 महीने लंबा सीजन होगा. इसके बाद शुरू होगा OTT का चौथा सीजन.

क्या है इस सीजन की थीम?

इस बार बिग बॉस 19 की थीम “Rewind” रखी गई है, यानी पिछले सीजन की झलक और फेवरेट एलिमेंट्स की वापसी. इसके साथ ही पहले के जैसे सीक्रेट रूम की वापसी होगी. नॉमिनेशन और एविक्शन में भी इस बार नया ट्विस्ट है, जिसके मुताबिक दर्शक नॉमिनेट करेंगे और कंटेस्टेंट एविक्ट करेंगे. इससे गेम में एक अलग ही सस्पेंस और स्ट्रैटेजी देखने को मिलेगी.

टेंटेटिव कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

बता दें कि यह लिस्ट आधिकारिक नहीं है, लेकिन बीबी 19 के लिए जिन सितारों से संपर्क किया गया है या जिनके नाम चर्चा में हैं, उनमें राम कपूर और गौतमी कपूर (पावर कपल), धीरज धूपर (टीवी फेम), अलीषा पंवार, कृष्णा श्रॉफ, राज कुंद्रा, अनीता हसनंदानी, मुनमुन दत्ता (बबीता जी), गौरव तनेजा (Flying Beast), कनिका मान, अपूर्व मुखीजा (Rebel Kid), डेजी शाह, फैजल शेख (Mr. Faisu), खुशी दुबे, अर्शिफा खान, तनुश्री दत्ता, शरद मल्होत्रा, ममता कुलकर्णी, पारस कलनावत, मिकी मेकओवर और पूरव झा जैसे नाम शामिल हैं.

हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से कौन-कौन कंटेस्टेंट्स फाइनल होते हैं.

शो का टेलीकास्ट कहां होगा?

‘बिग बॉस 19’ को Banijay Asia प्रोड्यूस करेगा और ये केवल Viacom18 नेटवर्क के चैनलों और प्लेटफॉर्म्स जैसे Colors TV और JioCinema पर दिखाया जाएगा.

यह भी पढ़े: Kannappa Box Office Collection Day 1: विष्णु मांचू की ‘कन्नपा’ ने पहले दिन बजाया डंका, छाप डालें करोड़ों

Previous article MNIT Placement: कंप्यूटर साइंस वाले भी रह गए पीछे, इस ब्रांच को हाईएस्ट पैकेज
Next article Firing In Patna: पटना रजिस्ट्री ऑफिस में चली गोली, 2 लोग घायल, जानिए कैसे हुई पूरी घटना
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel