[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bigg Boss 19: गुरुचरण सिंह के बाद तारक मेहता का उल्टा चश्मा की ये एक्ट्रेस बिग बॉस 19 में लेगी एंट्री? नाम जान लगेगा बड़ा झटका

Bigg Boss 19: गुरुचरण सिंह के बाद तारक मेहता का उल्टा चश्मा की ये एक्ट्रेस बिग बॉस 19 में लेगी एंट्री? नाम जान लगेगा बड़ा झटका

0
Bigg Boss 19: गुरुचरण सिंह के बाद तारक मेहता का उल्टा चश्मा की ये एक्ट्रेस बिग बॉस 19 में लेगी एंट्री? नाम जान लगेगा बड़ा झटका
Jennifer Mistry on participating in bigg boss 19

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का टीजर कुछ दिन पहले ही आया है. टीजर में शो के होस्ट सलमान खान नेता के लुक में दिखे थे. भाईजान ने टीजर में बताया कि शो में इस बार घरवालों की सरकार होगी. शो को दर्शक 24 अगस्त से कलर्स पर देख सकते हैं. हालांकि मेकर्स ने अभी तक कंटेस्टेंट की लिस्ट जारी नहीं की है. सोशल मीडिया पर सस्पेंस बना हुआ है कि इस सीजन कौन-कौन से सेलेब्स सलमान के शो का हिस्सा बनेंगे. इस बीच तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल का नाम सामने आ रहा कि वह रिटलिटी शो में हिस्सा लेगी. इसपर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हिस्सा होंगी जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल?

तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हिस्सा पहले जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल थी. हालांकि वह शो से अलग हो चुकी है. सोशल मीडिया पर उनके बिग बॉस 19 में भाग लेने की चर्चा चल रही है. इसपर जेनिफर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ”मुझे इस बारे में कोई आइडिया नहीं है. मुझे पिछली बार शो के लिए अप्रोच किया गया था. इस साल मुझसे अभी तक संपर्क नहीं किया गया है.” एक्ट्रेस से पहले गुरुचरण सिंह का नाम सामने आया था. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि एक्टर से मेकर्स ने बात की है. फिलहाल ये तो सामने नहीं आया है कि वह इसका हिस्सा है या नहीं.

बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 19 के कंफर्म कंटेस्टेंट के नाम श्रीराम चंद्रा, हुनर अली का नाम शामिल है, लेकिन मेकर्स ने अभी तक अनाउंसमेंट नहीं किया है. गुरुचरण सोढ़ी के साथ बातचीत चल रही है. इसके अलावा जन्नत जुबैर, रति पांडे, धनश्री वर्मा, गौरव खन्ना, आमिर अली, मुग्धा चापेकर, चांदनी शर्मा, मिस्टर फैसू, अपूर्व मुखीजा, नियति फतनानी, अमाल मलिक क नामों पर चर्चा हो रही कि वह इसमें भाग ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें Son of Sardaar 2 Shooting Locations: लंदन की गलियों से पंजाब की मिट्टी तक, जानें कहां-कहां शूट हुई अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’

Previous article Numerology: अंक ज्योतिष के रहस्य; जानें अंकों का महत्व और ज्योतिष से अंतर
Next article अजी, क्या बात है! भारत को रशियन T-14 अर्माटा टैंक का ऑफर, बटन दबाते ही धुआं-धुआं होगा पाकिस्तान
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel