[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bigg Boss 19: ‘प्रणीत मोरे शो’ ने मचाया धमाल, फैंस बोले– ‘असली एंटरटेनमेंट तो अब शुरू हुआ है’

Bigg Boss 19: ‘प्रणीत मोरे शो’ ने मचाया धमाल, फैंस बोले– ‘असली एंटरटेनमेंट तो अब शुरू हुआ है’

0
Bigg Boss 19: ‘प्रणीत मोरे शो’ ने मचाया धमाल, फैंस बोले– ‘असली एंटरटेनमेंट तो अब शुरू हुआ है’
Bigg Boss 19 Pranit More

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का मौजूदा सीजन लगातार दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. झगड़े, इमोशंस और ड्रामा के बीच अब शो में एंटरटेनमेंट का एक नया चेहरा उभरकर सामने आया है- स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे. हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में प्रणीत ने अपने ह्यूमर से घरवालों को हंसी से लोटपोट कर दिया.

स्टेज पर धमाकेदार एंट्री

जियो सिनेमा के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रणीत मोरे बिग बॉस हाउस के एक हॉल में स्टेज पर चढ़ते हैं. कोई उन्हें अनाउंस करता है, “प्लीज वेलकम स्टैंड-अप कॉमेडियन ऑफ द ईयर – प्रणीत मोरे!” इसके बाद पूरा घर तालियों और सीटियों से गूंज उठता है.

‘सुरसुरी’ विवाद पर ली चुटकी

प्रणीत ने सबसे पहले कुनिका सदानंद पर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी करते हुए कहा, “मैंने कहा कुनिका जी आपको क्या पसंद है? तो वो कहती हैं – मुझे सुरसुरी चाहिए!” इस लाइन ने पूरे घर में ठहाके गूंजा दिए। ये कमेंट उस पुराने विवाद की ओर इशारा था जिसमें कुनिका, अमाल मलिक और अश्नूर कौर के बीच ‘सुरसुरी’ शब्द को लेकर बहस हुई थी.

मालती चहर के व्यवहार पर किया मजाक

इसके बाद प्रणीत ने मालती चहर की बहसों के बाद सबको गले लगाने और किस करने की आदत को निशाना बनाते हुए कहा, “कुनिका जी से बहस हुई – जाकर किस कर दिया. तान्या से हुई – तान्या को भी किस कर दिया.” उन्होंने आगे जोड़ा, “जैसे ही ये बात बसीर को पता चली, वो बोला – मुझे भी दुश्मनी लेनी है भाई!” यह सुनकर घरवालों की हंसी नहीं रुकी.

फैंस बोले- ‘ये दिल मांगे मोरे’

वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, “जब बिग बॉस में शुरू हुआ ‘द प्रणीत मोरे शो’, एंटरटेनमेंट का लेवल हुआ हाई!” सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा, “रियल टैलेंट इसे कहते हैं.” वहीं एक और ने कहा, “प्रणीत हमेशा माहौल को हल्का कर देते हैं.” कुछ लोगों ने तो उन्हें टॉप 5 का हकदार भी बता दिया.

कब और कहां देखें बिग बॉस 19?

बिग बॉस 19 के नए एपिसोड्स हर दिन रात 9 बजे जियो सिनेमा और 10:30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होते हैं. अगर आपने ‘प्रणीत मोरे शो’ मिस किया है, तो जियो सिनेमा पर जाकर जरूर देखें.

Previous article पत्थर लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर घर में घुसा, पलटने से अधेड़ की मौत
Next article Bihar News: दरभंगा बाल सुधार गृह में किशोर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel