[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bigg Boss 19: फिनाले के नजदीक आते ही हाथापाई पर उतर आए कंटेस्टेंट्स, अशनूर-तान्या के बाद मालती चहर ने फरहाना भट्ट को मारी लात

Bigg Boss 19: फिनाले के नजदीक आते ही हाथापाई पर उतर आए कंटेस्टेंट्स, अशनूर-तान्या के बाद मालती चहर ने फरहाना भट्ट को मारी लात

0
Bigg Boss 19: फिनाले के नजदीक आते ही हाथापाई पर उतर आए कंटेस्टेंट्स, अशनूर-तान्या के बाद मालती चहर ने फरहाना भट्ट को मारी लात
मालती ने फरहाना को मारी लात

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का नया प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है. नए प्रोमो में घर के अंदर मालती चहर और फरहाना भट्ट के बीच ऐसी जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली, जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी. पहले कंटेस्टेंट्स एक दूसरे के साथ जोरदार बहस किया करते थे, लेकिन अब सभी हाथापाई पर उतार आए है. हाल ही में एक टास्क के बीच अशनूर ने जान बूझ कर तान्या मित्तल को मारा. इसके बाद अब मालती ने फरहाना को लात मारी है, जिस वजह से घर का माहौल बहुत गर्म हो गया है.

फरहाना ने मालती की बात को किया इग्नोर

प्रोमो की शुरुआत में फरहाना भट्ट और शहबाज एक साथ बैठे नजर आते हैं. तभी फरहाना टिश्यू की तरफ इशारा करके शहबाज से कहती हैं कि “देख, मालती ने टिशू इस्तेमाल करके यहीं फेंक दिया.” इसी बात को लेकर माहौल गर्म हो गया. इतने में मालती वहां आती हैं और फरहाना से कहती हैं, “पैर हटा, मुझे वहां से सामान उठाना है.” लेकिन मालती की ये बात सुनकर फरहाना पैर हटाने की बजाय उल्टा टेबल पर पैर रख लेती हैं. इसके बाद घर में एक नया ड्रामा देखने को मिला. 

मालती ने गुस्से में मारी लात

मालती फरहाना के पास जाती हैं और उनके पैर पर लात मार देती हैं. ये देखकर फरहाना भड़क जाती हैं और बीच में रखा टेबल अपनी तरफ खींचने लगती हैं. इसके बाद दोनों के बीच जोरदार बहस शुरू होती है. मालती गुस्से में फरहाना से कहती हैं कि सड़क पर रहने वाले लोग भी उनसे अच्छे होते हैं. जवाब में फरहाना ने कहा, “तू तो उनसे भी ज्यादा गिरी हुई है.” दोनों के बीच इस झगड़े को देख कर बाकी घरवाले भी हैरान रह गए. जैसे ही प्रोमो रिलीज हुआ, फैंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी. कमेंट्स में ज्यादातर लोग फरहाना के समर्थन में नजर आए. वहीं, कई लोगों ने मालती को शो से बाहर भेजने की मांग भी की. 

ये भी पढ़ें: Trending Web Series on Amazon Prime: थ्रिलर से कॉमेडी तक, अमेजन प्राइम पर बवाल काट रही है ये टॉप 5 वेब सीरीज

ये भी पढ़ें: TRP Report Week 46: टीआरपी की रेस में बड़ा उलटफेर, ‘अनुपमा’ ने मारी बाजी, तो इस शो की टॉप 5 में हुई जबरदस्त एंट्री, देखें रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: Hema Malini: धर्मेंद्र के निधन के बाद ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी ने किया भावुक पोस्ट, लिखा- मेरे लिए उनका जाना बहुत बड़ा नुकसान है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel