[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bigg Boss 19: फिनाले से पहले घर में फिर हुई हाथापाई, मालती ने फरहाना को मारी लात

Bigg Boss 19: फिनाले से पहले घर में फिर हुई हाथापाई, मालती ने फरहाना को मारी लात

0
Bigg Boss 19: फिनाले से पहले घर में फिर हुई हाथापाई, मालती ने फरहाना को मारी लात
Bigg Boss 19 की कंटेस्टेंट्स फरहाना भट्ट और मालती चाहर

Bigg Boss 19: रियलिटी शो बिग बाॅस 19 में इस बार भी खूब ड्रामा देखने को मिला है. हाल ही में एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें मालती चाहर और फरहाना भट्ट के बीच तीखी झड़प देखने को मिली है, ये लड़ाई इतनी बढ़ गई कि मालती ने फरहाना को लात मार दी, इस वीडियो के रिलीज होने के बाद फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर दे रहे हैं.

कैसे शुरू हुई झड़प?

वीडियो में लिविंग रूम का वह मोमेंट दिखाया गया है, जब इस्तेमाल किए हुए टिश्यूज टेबल पर रखे हुए थे. फरहाना ने टिश्यू के लिए आपत्ति जताई और साफ कर देने के लिए कहा. मालती, अपना सामान लेने टेबल की ओर आईं, लेकिन फरहाना ने जानबूझकर वहीं अपना पैर टेबल पर रख दिया. इसके बाद जब फरहाना अपना पैर नहीं हटा रहीं थी, तो गुस्साई मालती ने उस पैर को जोरदार लात मारी और अपना सामान लेकर वहां से चली गईं.

इसके बाद दोनों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई. फरहाना ने कहा कि “ऐसी लात मारकर मैं तुझे यहां से बाहर निकाल दूंगी.” जवाब में मालती ने कहा “जो सड़क पर रहते हैं वो भी तेरे से अच्छे होते हैं” इसपर फरहाना कहती हैं “तू तो उन से भी गिरी हुई है.”

फिनाले से पहले बड़ा बवाल

इस झड़प के बाद घर में तनाव बढ़ गया है, और फिनाले से ठीक पहले यह घटना सोशल मीडिया और दर्शकों के बीच चर्चा का केन्द्र बन गई है. अब देखना होगा कि आगे आने वाले एपिसोड में इस झड़प का क्या असर पड़ता है- क्या किसी को सजा मिलती है, या यह सिर्फ एक एक्शन‑पैक “हीट ऑफ द मोमेंट” साबित होगी.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: फिनाले से पहले अशनूर पर छाए संकट के बादल, फैंस ने की शो से निकालने की जोरदार मांग

Previous article किसानों को रबी फसल की दी गयी जानकारी
Next article Delhi Police Constable Exam Date 2025 Out: दिल्ली पुलिस परीक्षा का शेड्यूल जारी, यहां देखें
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel