[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment बिग बॉस 19 की पार्टी में डांस का जलवा, गौरव-आकांक्षा ने ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर मचाया धमाल

बिग बॉस 19 की पार्टी में डांस का जलवा, गौरव-आकांक्षा ने ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर मचाया धमाल

0
बिग बॉस 19 की पार्टी में डांस का जलवा, गौरव-आकांक्षा ने ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर मचाया धमाल
Bigg Boss 19 Dubai Success Party Akansha Chamola Gaurav Khanna Dance

Bigg Boss 19 Success Party: टीवी शो बिग बॉस 19 की ग्रैंड सक्सेस पार्टी इन दिनों दुबई की चकाचौंध में सुर्खियां बटोर रही है. इस पार्टी में कंटेस्टेंट्स की मस्ती और बॉन्डिंग के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित किया गौरव खन्ना और आकांक्षा के डांस ने. दोनों ने बॉलीवुड के आइकॉनिक गाने ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर ऐसा धमाकेदार परफॉर्मेंस किया कि वहां मौजूद हर शख्स दंग रह गया.

डांस फ्लोर पर दिखी धमाकेदार केमिस्ट्री

गौरव खन्ना, जिन्हें टीवी सीरियल अनुपमा के अनुज कपाड़िया के तौर पर जाना जाता है, आमतौर पर अपने गंभीर और संस्कारी अंदाज के लिए फेमस हैं. लेकिन दुबई पार्टी में उन्होंने बिल्कुल अलग और बोल्ड अवतार दिखाया. गौरव और आकांक्षा जब गाने पर थिरकने लगे, तो पार्टी का माहौल बदल गया. उनकी केमिस्ट्री इतनी शानदार थी कि ऐसा लग रहा था जैसे किसी फिल्म की शूटिंग चल रही हो. गौरव की एनर्जी और आकांक्षा की अदाओं ने इस परफॉर्मेंस को और भी यादगार बना दिया.

दुबई की रात और सितारों का जमावड़ा

बिग बॉस 19 के खत्म होने के बाद मेकर्स ने दुबई के एक आलीशान जगह में यह जश्न मनाया. 6 जनवरी 2026 की रात हुई इस पार्टी में लगभग सभी कंटेस्टेंट्स शामिल हुए. सोशल मीडिया पर गौरव-आकांक्षा का यह ‘ठुमका वीडियो’ सबसे ज्यादा देखा जा रहा है. पार्टी में अमाल मलिक ने पियानो पर अपनी आवाज का जादू बिखेरा, तो कई कंटेस्टेंट्स पुराने झगड़े भूलकर एक-दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आए.

सोशल मीडिया पर धमाल

फैंस इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और उनके स्टाइल, एनर्जी और डांस स्टेप्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं. दुबई की यह रात और बिग बॉस 19 का यह जश्न फैंस के लिए यादगार बन गया है.

यह भी पढ़ें: MasterChef India 9: बिना हाथों के बनाया लाजवाब खाना, रतना तमांग ने मास्टरशेफ में रच दिया इतिहास

Previous article कारगर साबित हो रही एनडीए सरकार में बनायी गयी व्यवस्था : प्रकाश
Next article बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel