[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bigg Boss 19 Finale: फिनाले की रात होगी धमाकेदार, गौहर खान ने की टॉप 2 की भविष्यवाणी

Bigg Boss 19 Finale: फिनाले की रात होगी धमाकेदार, गौहर खान ने की टॉप 2 की भविष्यवाणी

0
Bigg Boss 19 Finale: फिनाले की रात होगी धमाकेदार, गौहर खान ने की टॉप 2 की भविष्यवाणी
Bigg Boss 19 Finale

Bigg Boss 19 Finale: बिग बॉस 7 की विजेता गौहर खान ने सीजन 19 को शुरू से ही बारीकी से फॉलो किया है. उनके जीजा और इन्फ्लुएंसर आवेज दरबार भी इस शो का हिस्सा रहे थे, लेकिन उन्हें खेल के शुरुआती दौर में ही एविड किया गया. अब, ग्रैंड फिनाले से पहले, गौहर ने टॉप दो फाइनलिस्टों के नाम का अनुमान लगाया है.

गौहर ने बताया उनका फेवरेट कौन

गौहर ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वे बिग बॉस 19 का विजेता कौन बनते देखना चाहती हैं. उन्होंने कहा, “आपको लगता है बिग बॉस 19 का विजेता कौन होगा? मेरा मानना है कि यह मुकाबला गौरव खन्ना और प्रनित मोरे के बीच होगा. मैं खुश रहूंगी अगर इनमें से कोई भी जीत जाए क्योंकि दोनों ने पूरे सीजन में बहुत सम्मानजनक, मजेदार और सक्रिय खेल खेला है.”

Gauahar supporting GK & Pranit🥹❤️
byu/Ceece_mimi inbiggboss

अमाल के गेम की तारीफ

गौहर ने आगे कहा, “अमाल मलिक ने पिछले कुछ दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया है, और इस हफ्ते तान्या भावुक हो रही हैं, ओएमजी! उन्हें इसके लिए तो पुरस्कार मिलना चाहिए. अगर यह असली है, तो उनका अभिनय देखना वाकई रोमांचक होगा.”

टाॅप 5 कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में टॉप फाइव फाइनलिस्ट– प्रनित मोरे, फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, तान्या मित्तल और अमाल मलिक– ट्रॉफी के लिए भिड़ रहे हैं. फैंस सोशल मीडिया पर अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स के लिए उत्साहित हैं और विजेता की भविष्यवाणी कर रहे हैं.

स्टार स्डडेड होगा फिनाले

इस साल का फिनाले स्टार-स्टडेड नाइट होने वाला है. अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म “तु मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी” का प्रमोशन करने के लिए मंच पर होंगे. इसके अलावा गायक और राजनेता पवन सिंह, और अभिनेता करण कुंद्रा व सनी लियोन भी सलमान खान के साथ दर्शकों का मनोरंजन करेंगे. फाइनलिस्ट अपने शानदार प्रदर्शन से फैंस को रोमांचित करने का पूरा प्रयास करेंगे.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 Finale LIVE: क्या अमाल मलिक सबसे पहले होंगे एलिमिनेट?

Previous article धुरकी-बिलासपुर मुख्य पथ पर ट्रैक्टर पलटा, युवक की मौत
Next article बांकी नदी की पुलिया के नीचे मिला नवजात का शव, दफनाया
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel