[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bigg Boss 19: घर का माहौल गर्म, फैमिली वीक में मालती चहर की टिप्पणी पर भड़कीं फरहाना

Bigg Boss 19: घर का माहौल गर्म, फैमिली वीक में मालती चहर की टिप्पणी पर भड़कीं फरहाना

0
Bigg Boss 19: घर का माहौल गर्म, फैमिली वीक में मालती चहर की टिप्पणी पर भड़कीं फरहाना
Bigg Boss 19 के कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट और मालती चहर

Bigg Boss 19 का फैमिली वीक हमेशा की तरह भावनाओं और खुशी से भरा होता है, लेकिन इस बार खुशियों के बीच एक अनचाहा विवाद भी सामने आ गया. जब घरवालों को अपने परिवार से मिलने का मौका मिल रहा था, उसी दौरान मालती चाहर और फरहाना भट्ट के बीच का झगड़ा चर्चा में आ गया.

अशनूर के सवाल से शुरू हुआ मामला

मामला तब शुरू हुआ जब अशनूर ने मालती से पूछा कि वह हर बहस में परिवार की बातें क्यों जोड़ देती हैं. यह सवाल सुनकर माहौल थोड़ा गंभीर हो गया. तभी फरहाना ने बताया कि मालती ने पहले उनसे जुड़े एक निजी मुद्दे पर कमेंट किया था, जिसने उन्हें बहुत चोट पहुंचाई थी.

फरहाना का भावुक खुलासा

फरहाऩा ने कहा कि मालती ने उनसे कहा था कि उनकी शक्ल उनकी मां से नहीं मिलती और शायद वे अपने पिता पर गई हों. फरहाना इस बात से काफी दुखी हो गईं, क्योंकि उनका अपने पिता से संबंध अच्छा नहीं है. यह सुनकर घर के कई सदस्य चौंक गए.

कुनिक्का ने भी जताई आपत्ति

कुनिक्का भी इस बहस में शामिल हुईं और उन्होंने साफ कहा कि किसी की पारिवारिक समस्या पर टिप्पणी करना बिल्कुल गलत है, खासकर तब जब वह बात किसी की भावनाओं को चोट पहुंचाती हो. इससे घर का माहौल और भी तनावपूर्ण होता गया.

मल्टी का बचाव, बढ़ी बहस

मालती चहर ने अपना बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने यह बात प्यार से कही थी और इसका गलत मतलब निकाला जा रहा है. मालती का कहना था कि फरहाऩा उनकी बात को गलत दिशा में ले जा रही हैं. इस वजह से दोनों के बीच आवाजें तेज होती गईं और माहौल गर्म हो गया.

आगे क्या होगा?

अब देखना होगा कि यह विवाद किस मोड़ पर पहुंचता है. लेकिन इतना साफ है कि फैमिली वीक के बीच यह बहस Bigg Boss 19 में नई तनाव की लहर लेकर आई है.

Previous article Google बोला- AI से देश बदलेगा, लेकिन भरोसा और सुरक्षा पहले
Next article नीतीश कुमार की सरकार बिहार में स्थिरता और विकास का नया अध्याय लिखेगी, बोले झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel