[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bigg Boss 19 में आया बड़ा ट्विस्ट, प्रीमियर से पहले होगी ‘अग्नि परीक्षा’? कंटेस्टेंट्स बनाएंगे अपने नियम

Bigg Boss 19 में आया बड़ा ट्विस्ट, प्रीमियर से पहले होगी ‘अग्नि परीक्षा’? कंटेस्टेंट्स बनाएंगे अपने नियम

0
Bigg Boss 19 में आया बड़ा ट्विस्ट, प्रीमियर से पहले होगी ‘अग्नि परीक्षा’? कंटेस्टेंट्स बनाएंगे अपने नियम
Bigg Boss 19

Bigg Boss 19: सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला है. शो का प्रीमियर 24 अगस्त 2025 को तय हुआ है, लेकिन उससे ठीक एक दिन पहले यानी 23 अगस्त को दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज तैयार किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार शो शुरू होने से पहले एक स्पेशल एपिसोड ‘अग्नि परीक्षा’ दिखाया जाएगा. यह एपिसोड टीवी पर नहीं, बल्कि JioCinema और Disney+ Hotstar पर एक्सक्लूसिव तौर पर रिलीज होगा.

पहली बार दिखेगा प्री-प्रीमियर एपिसोड

टेलीचक्कर की रिपोर्ट्स के अनुसार, बिग बॉस के इतिहास में पहली बार, मेन प्रीमियर से पहले एक अलग एपिसोड पेश किया जा रहा है. इस एपिसोड में शायद दर्शकों को नए कंटेस्टेंट्स की झलक, टास्क या कोई खास ट्विस्ट दिखाया जा सकता है. हालांकि अभी तक मेकर्स ने इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है, लेकिन फैंस इस खबर से काफी एक्साइटेड हैं और शो के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 31 जुलाई को सलमान खान का बिग बॉस 19 से जुड़ा पहला प्रोमो सामने आया था. इसमें उन्होंने इस सीजन का खास ट्विस्ट बताया.

बिग बॉस में होगी घरवालों की सरकार 

सलमान खान ने वीडियो में कहा, ‘घरवालों की सरकार’. इसका मतलब घर के कंटेस्टेंट्स को शो के कुछ बड़े फैसले खुद लेने होंगे. जैसे कि कौन घर से बेघर होगा, कौन नॉमिनेट होगा, ये अब सिर्फ बिग बॉस नहीं तय करेगा, बल्कि घरवालों का मिलाजुला फैसला चलेगा. इससे खेल में और भी ज्यादा ड्रामा और स्ट्रैटजी देखने को मिल सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 19 इस शो का सबसे लंबा सीजन हो सकता है. इस बार शो 3 महीने नहीं, बल्कि 5.5 महीने तक चलेगा, जिसमें फुल एंटरटेनमेंट, इमोशन, टास्क, लड़ाई और दोस्ती देखने को मिलेगी.

सिर्फ 3 महीने शो को होस्ट करेंगे सलमान 

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान इस बार पूरे सीजन होस्ट नहीं करेंगे. वो सिर्फ पहले तीन महीने तक शो में नजर आ सकते हैं. इसके बाद हो सकता है कि फराह खान या करण जौहर शो को होस्ट करें. इसका कारण सलमान की आने वाली फिल्मों की शूटिंग बताई जा रही है. हर सीजन की तरह इस बार भी कंटेस्टेंट्स को लेकर काफी चर्चाएं हैं. सोशल मीडिया पर कई नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन अभी तक फाइनल लिस्ट सामने नहीं आई है. जैसे-जैसे प्रीमियर नजदीक आ रहा है, फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ती जा रही है.

ये भी पढ़ें: Mahavatar Narsimha BO collection Day 9: 9वें दिन ‘महावतार नरसिम्हा’ ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, 100 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर

ये भी पढ़ें: Bhojpuri: अंकुश राजा का ‘भाई’ सॉन्ग बना फ्रेंडशिप डे 2025 का म्यूजिक हाइलाइट, व्यूज में तोड़े सारे रिकॉर्ड

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel