[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bigg Boss 19: बसीर ने अभिषेक को कहा ‘फ्लॉप’, घर में मचा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Bigg Boss 19: बसीर ने अभिषेक को कहा ‘फ्लॉप’, घर में मचा हाई-वोल्टेज ड्रामा

0
Bigg Boss 19: बसीर ने अभिषेक को कहा ‘फ्लॉप’, घर में मचा हाई-वोल्टेज ड्रामा
Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj And Baseer Ali Fight

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ का घर इन दिनों झगड़ों और तकरार से भरा हुआ है. टीवी एक्टर अभिषेक बजाज हाल ही में घर के नए कैप्टन बने हैं. लेकिन उनके कैप्टन बनने से कई कंटेस्टेंट्स खुश नजर नहीं आ रहे हैं. खासकर बसीर अली, जिन्होंने अभिषेक पर सीधा हमला बोल दिया.

बसीर-अभिषेक की बहस

शो के नए प्रोमो में दिखाया गया कि बसीर अली और अभिषेक बजाज के बीच जबरदस्त झगड़ा होता है. बसीर का कहना है कि अभिषेक की कप्तानी में घर की कई चीजें बिगड़ रही हैं. इस पर अभिषेक ने सफाई दी, लेकिन बसीर ने उन्हें ‘फ्लॉप कैप्टन’ कह दिया. यही बात अभिषेक को नागवार गुजरी और दोनों के बीच जोरदार बहस छिड़ गई.

अमाल मलिक का मजेदार कमेंट

जब यह झगड़ा चल रहा था, तब सिंगर अमाल मलिक किचन में बर्तन धो रहे थे. दोनों की लड़ाई देखकर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “पांचवां हफ्ता है, चलो झगड़ा करते हैं” उनका यह कमेंट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. कई यूजर्स का कहना है कि अमाल की यह लाइन शो के माहौल पर सटीक बैठती है.

बसीर की स्ट्रैटेजी?

बसीर अली अक्सर ही शो में किसी ना किसी कंटेस्टेंट से भिड़ते रहते हैं. फैंस का मानना है कि वह जानबूझकर ऐसा करते हैं ताकि शो में ज्यादा लाइमलाइट पा सकें. कई लोग उन्हें शो का सबसे ज्यादा आक्रामक खिलाड़ी मान रहे हैं.

तान्या मित्तल भी चर्चा में

इस बीच, शो की कंटेस्टेंट और इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल भी अपनी बातों को लेकर सुर्खियों में हैं. वह अक्सर अपनी लाइफस्टाइल और अमीरी की कहानियां सुनाती रहती हैं. हालांकि, घर के कई सदस्य उनकी बातों का मजाक उड़ाते हैं. सोशल मीडिया पर भी चर्चा है कि तान्या जितना खुद को अमीर बताती हैं, असलियत में वैसा नहीं है.

कुल मिलाकर, ‘बिग बॉस 19’ के इस हफ्ते में दर्शकों को तकरार, तंज और तिकड़म का पूरा तड़का देखने को मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: अमाल मलिक ने किया बड़ा दावा, आवेज दरबार के 2.5 करोड़ फॉलोअर्स को बताया फेक

Previous article Wordle Today #1558: आज का वर्ड मिला क्या? देखें 24 सितंबर का हिंट्स और क्लू
Next article BTech वालों के लिए एयरपोर्ट पर सरकारी नौकरी पाने का मौका, सैलरी 1 लाख से ज्यादा
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel