[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, अब टूट सकता है ‘स्त्री’ का बड़ा रिकॉर्ड

‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, अब टूट सकता है ‘स्त्री’ का बड़ा रिकॉर्ड

0
‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, अब टूट सकता है ‘स्त्री’ का बड़ा रिकॉर्ड
Bhooth Bangla Box Office Collection Day 22

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 12: अक्षय कुमार स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही. खास बात यह है कि दूसरे मंगलवार को भी फिल्म ने करोड़ों में कमाई कर अपनी मजबूत पकड़ साबित कर दी है.

दूसरे मंगलवार को बढ़ी कमाई

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. Sacnilk के रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को लगभग 4.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इससे पहले 11वें दिन फिल्म ने 3.65 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं दूसरे वीकेंड पर भी फिल्म ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो अंकों में कमाई दर्ज की थी.

Image 361
‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, अब टूट सकता है ‘स्त्री’ का बड़ा रिकॉर्ड 3

फिल्म का पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 84 करोड़ रुपये से अधिक रहा था. अब 12 दिनों के बाद फिल्म की कुल कमाई 121 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है. लगातार मिल रहे दर्शकों के प्यार से साफ है कि फिल्म को फैमिली ऑडियंस और कॉमेडी पसंद करने वाले दर्शकों का भरपूर साथ मिल रहा है.

‘स्त्री’ का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब

‘भूत बंगला’ अब राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की सुपरहिट फिल्म ‘स्त्री’ के लाइफटाइम कलेक्शन के बेहद करीब पहुंच गई है. अगर फिल्म इसी रफ्तार से कमाई करती रही, तो जल्द ही यह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्मों की सूची में ऊपर पहुंच जाएगी. फिल्म ने पहले ही ‘मुंज्या’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.

दमदार स्टार कास्ट ने जीता दिल

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और जिस्सू सेनगुप्ता जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. कॉमेडी और हॉरर का मिश्रण दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. लंबे समय बाद अक्षय कुमार की किसी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर इतना मजबूत रिस्पॉन्स मिला है.

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने मचाया धमाल, 41वें दिन भी करोड़ों में कलेक्शन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel