[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhoot Bangla ने नहीं किया इंप्रेस? तो OTT पर तुरंत देखें ये 5 हॉरर-कॉमेडी फिल्में, मिलेगा असली एंटरटेनमेंट

Bhoot Bangla ने नहीं किया इंप्रेस? तो OTT पर तुरंत देखें ये 5 हॉरर-कॉमेडी फिल्में, मिलेगा असली एंटरटेनमेंट

0
Bhoot Bangla ने नहीं किया इंप्रेस? तो OTT पर तुरंत देखें ये 5 हॉरर-कॉमेडी फिल्में, मिलेगा असली एंटरटेनमेंट
भूत बंगला, फोटो- इंस्टाग्राम

अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ आज रिलीज हो चुकी है और इसे दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. कुछ लोगों को इसका हॉरर-कॉमेडी अंदाज पसंद आया, लेकिन कई लोगों को इसकी कहानी थोड़ी पुरानी और प्रेडिक्टेबल लगी.

ऐसे में अगर आपको भी ये फिल्म कुछ खास इंप्रेस नहीं कर पाई, तो OTT पर मौजूद ये फिल्में आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकती हैं, जहां हॉरर और कॉमेडी का बैलेंस कहीं ज्यादा मजेदार और फ्रेश लगता है.

Bhool Bhulaiyaa

अक्षय कुमार की ये फिल्म हॉरर-कॉमेडी जॉनर की क्लासिक मानी जाती है. कहानी एक पुराने महल के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां मंजुलिका नाम की आत्मा का खौफ है. लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, आपको समझ आता है कि असली ट्विस्ट क्या है.

इस फिल्म की खास बात ये है कि इसमें सिर्फ डराने के लिए सीन नहीं डाले गए, बल्कि कॉमेडी और साइकोलॉजिकल एंगल भी बहुत स्मार्ट तरीके से जोड़ा गया है. अगर आपको ‘भूत बंगला’ में वही पुराना फॉर्मूला लगा, तो यहां आपको ज्यादा डेप्थ और एंटरटेनमेंट मिलेगा.

कहां देखें: नेटफ्लिक्स

Stree

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की ये फिल्म हॉरर-कॉमेडी को एक नए लेवल पर ले जाती है. कहानी एक ऐसे गांव की है जहां स्त्री नाम की चुड़ैल हर साल पुरुषों को उठा ले जाती है. फिल्म का डायलॉग “ओ स्त्री कल आना” आज भी पॉपुलर है. इसमें डर, कॉमेडी और सोशल मैसेज तीनों का शानदार मिक्स है. अगर आपको ‘भूत बंगला’ में कुछ नया नहीं लगा, तो ये फिल्म आपको फ्रेश एक्सपीरियंस देगी.

कहां देखें: प्राइम वीडियो

Golmaal Again

रोहित शेट्टी की इस फिल्म में कॉमेडी का ओवरडोज है, लेकिन इसमें हॉरर का भी अच्छा टच दिया गया है. कहानी दोस्तों के एक ग्रुप की है, जो एक अनाथालय में पहुंचते हैं और वहां एक आत्मा से उनका सामना होता है. ये फिल्म ज्यादा डरावनी नहीं है, लेकिन अगर आप हल्की-फुल्की, फैमिली फ्रेंडली हॉरर-कॉमेडी देखना चाहते हैं, तो ये परफेक्ट चॉइस है.

कहां देखें: प्राइम वीडियो

Roohi

जान्हवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा की ये फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी है, जिस पर मुद्दू नाम की चुड़ैल का साया है. फिल्म में कॉमेडी के साथ थोड़ा डार्क और अजीब सा ह्यूमर है, जो इसे अलग बनाता है.

कहां देखें: नेटफ्लिक्स

Kanchana

साउथ की ये फिल्म हॉरर-कॉमेडी जॉनर में बहुत बड़ी हिट रही है. राघव लॉरेंस की इस फिल्म में एक डरपोक इंसान की कहानी है, जिसके शरीर में आत्मा प्रवेश कर जाती है. फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ इमोशनल एंगल भी बहुत स्ट्रॉन्ग है, जो इसे बाकी फिल्मों से अलग बनाता है.

कहां देखें: Disney+ Hotstar और Amazon Prime Video

यह भी पढ़ें: Second Case of Seetharam On OTT: एक-एक कर मर रहे लोग, हादसा या साजिश? ‘सेकंड केस ऑफ सीताराम’ की पूरी कहानी OTT पर देखें

Previous article Glass City of India: यूपी का ये शहर कैसे बना चूड़ी नगरी? नहीं जानते तो जान लीजिए 
Next article 90% वोटरों की हो चुकी मैपिंग, जरूरी कागजात रखें तैयार : पंकज मिश्रा
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel