[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri Welcome To The Jungle: 104 डिग्री बुखार में भी शूटिंग करते रहे अक्षय, अक्षरा सिंह बोलीं- ऐसा जुनून कभी नहीं देखा

Welcome To The Jungle: 104 डिग्री बुखार में भी शूटिंग करते रहे अक्षय, अक्षरा सिंह बोलीं- ऐसा जुनून कभी नहीं देखा

0
Welcome To The Jungle: 104 डिग्री बुखार में भी शूटिंग करते रहे अक्षय, अक्षरा सिंह बोलीं- ऐसा जुनून कभी नहीं देखा
घिस घिस घिस सॉन्ग अक्षय कुमार, अक्षरा सिंह फोटो- यूट्यूब

Welcome To The Jungle Bhojpuri Song: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस बार फिल्म का एक खास भोजपुरी डांस नंबर ‘घिस-घिस’ सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना रहा है. इस गाने में अक्षय कुमार पहली बार भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह के साथ नजर आए. हालांकि अब इस गाने की शूटिंग से जुड़ा बड़ा खुलासा सामने आया है. अक्षरा ने बताया कि शूटिंग के दौरान अक्षय 103-104 डिग्री तेज बुखार में थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने पूरे जोश के साथ शूटिंग पूरी की.

Akshara Singh Praises Akshay Kumar: अक्षरा सिंह ने की अक्षय कुमार की तारीफ

एएनआई से बातचीत में अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए कहा, “सबसे बड़ी बात ये थी कि शूटिंग के दौरान उन्हें 103-104 डिग्री बुखार था. मैं लगातार उन्हें देख रही थी और मुझे एहसास हुआ कि वो अपने काम और अपनी कला से कितना प्यार करते हैं. वो बहुत जिम्मेदारी और पूरी मेहनत के साथ काम करते हैं.”

Akshara Singh Agreed For Ghis Ghis: इस तरह गाने के लिए अक्षरा ने भरी हामी

अक्षरा सिंह ने कहा, “मुझे अहमद सर की प्रोडक्शन टीम से कॉल आया था. उन्होंने कहा कि ‘वेलकम टू द जंगल’ में एक गाना है और मुझे उसे करना है. पहले मैं थोड़ा हिचकिचाई थी. बाद में गणेश आचार्य सर का कॉल आया और मुझे भरोसा हुआ. उन्होंने कहा कि ये बहुत शानदार गाना है और मुझे इसे जरूर करना चाहिए. जैसे ही मैंने गणेश सर और अक्षय सर का नाम सुना, मैं पूरी तरह ब्लैंक हो गई थी.”

Welcome To The Jungle Star Cast: ‘वेलकम टू द जंगल’ की स्टारकास्ट

वेलकम टू द जंगल’ ’ मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं. फिल्म में सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा, आफताब शिवदासानी और उर्वशी रौतेला समेत कई कलाकार शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- वर्ड ऑफ माउथ ने बदली ‘मैं वापस आऊंगा’ की किस्मत, इम्तियाज अली ने जताई खुशी, बोले- दर्शकों के प्यार का कमाल है

यह भी पढ़ें- TVF की ‘पंचायत सीजन 5’ में दिखेंगे कई बड़े ट्विस्ट, बनराकस, क्रांति देवी और बिनोद ने दिए ये हिंट

Previous article बांका में 40 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, जानें कब होगी बारिश
Next article दिल्ली अब दूर नहीं, 28 जून से फिर नियमित चलेगी छपरा-आनंद विहार एक्सप्रेस, जानिए टाइमिंग और रूट
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel