[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri न आम्रपाली, न काजल राघवानी… इंस्टाग्राम पर यह हसीना है असली ‘भोजपुरी क्वीन’, फॉलोअर्स देखकर उड़ जाएंगे होश

न आम्रपाली, न काजल राघवानी… इंस्टाग्राम पर यह हसीना है असली ‘भोजपुरी क्वीन’, फॉलोअर्स देखकर उड़ जाएंगे होश

0
न आम्रपाली, न काजल राघवानी… इंस्टाग्राम पर यह हसीना है असली ‘भोजपुरी क्वीन’, फॉलोअर्स देखकर उड़ जाएंगे होश
टॉप भोजपुरी एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स, फोटो- इंस्टाग्राम

Top Bhojpuri Actress Instagram Followers: भोजपुरी सिनेमा का क्रेज आज के समय में सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है. फिल्मों के साथ-साथ भोजपुरी एक्ट्रेसेस का जलवा अब सोशल मीडिया पर भी साफ देखने को मिलता है. फैंस अपनी पसंदीदा हीरोइनों की हर अपडेट और एक झलक पाने के लिए उनके इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर लगातार नजर बनाए रखते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस सोशल मीडिया रेस में सबसे आगे कौन है? अक्सर लोगों को लगता है कि आम्रपाली दुबे या काजल राघवानी ही टॉप पर होंगी, लेकिन हकीकत कुछ और ही है. एक ऐसी एक्ट्रेस भी है जिसने इन दोनों को पीछे छोड़कर सोशल मीडिया पर अपनी बादशाहत कायम कर ली है. आइए जानते हैं भोजपुरी की टॉप 5 हीरोइनों की फॉलोअर्स लिस्ट.

Bhojpuri Actresses Instagram Followers Ranking: फॉलोअर्स की रेस में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेसेस

  1. रानी चटर्जी (Rani Chatterjee)
Actress Rani Chatterjee
रानी चटर्जी, फोटो- इंस्टाग्राम

रानी चटर्जी को भोजपुरी सिनेमा की सबसे सीनियर और दमदार एक्ट्रेसेस में गिना जाता है. उन्होंने अपने दम पर कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. इंस्टाग्राम पर रानी चटर्जी के 2.4 मिलियन (यानी 24 लाख) फॉलोअर्स हैं. वह सेट से अपनी तस्वीरें और वर्कआउट (जिम) के वीडियो शेयर करके फैंस से जुड़ी रहती हैं.

Image 1327
न आम्रपाली, न काजल राघवानी… इंस्टाग्राम पर यह हसीना है असली ‘भोजपुरी क्वीन’, फॉलोअर्स देखकर उड़ जाएंगे होश 12
  1. काजल राघवानी (Kajal Raghwani)
Kajal Raghwani
काजल राघवानी, फोटो- इंस्टाग्राम

अपनी क्यूटनेस और बेहतरीन डांस से करोड़ों दिलों को धड़काने वाली काजल राघवानी इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. इंस्टाग्राम पर काजल के 5.7 मिलियन (यानी 57 लाख) फॉलोअर्स हैं. खेसारी लाल यादव के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी को लोग आज भी बहुत पसंद करते हैं और उनकी रील्स इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाती हैं.

Image 1329
न आम्रपाली, न काजल राघवानी… इंस्टाग्राम पर यह हसीना है असली ‘भोजपुरी क्वीन’, फॉलोअर्स देखकर उड़ जाएंगे होश 13

यह भी पढ़ें: Bhojpuri Song Chata Ke Othlali: ‘अनारकली बनकर पटना बाजार चलीं’ काजल राघवानी, ‘चटा के ओठलाली’ में दिखा कातिलाना अंदाज, फैंस बोले- 100M पक्का

  1. मोनालिसा (Monalisa)
Monalisa
मोनालिसा राघवानी, फोटो- इंस्टाग्राम

भोजपुरी फिल्मों में अपनी बोल्डनेस से तहलका मचाने के बाद टीवी की दुनिया में ‘डायन’ बनकर छाने वाली मोनालिसा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. इंस्टाग्राम पर मोनालिसा के 5.8 मिलियन (यानी 58 लाख) फॉलोअर्स हैं. मोनालिसा सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहती हैं और अपने ग्लैमरस लुक से बड़ी-बड़ी बॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर देती हैं.

Image 1326
न आम्रपाली, न काजल राघवानी… इंस्टाग्राम पर यह हसीना है असली ‘भोजपुरी क्वीन’, फॉलोअर्स देखकर उड़ जाएंगे होश 14
  1. आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey)
Aamrapali
आम्रपाली दुबे, फोटो- इंस्टाग्राम

भोजपुरी सिनेमा की सबसे महंगी और सुपरहिट एक्ट्रेस मानी जाने वाली आम्रपाली दुबे इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ तहलका मचाने वाली आम्रपाली के इंस्टाग्राम पर 5.8 मिलियन (यानी 58 लाख) फॉलोअर्स हैं. मोनालिसा और आम्रपाली के बीच फॉलोअर्स की यह रेस हमेशा बराबर की चलती रहती है.

Image 1328
न आम्रपाली, न काजल राघवानी… इंस्टाग्राम पर यह हसीना है असली ‘भोजपुरी क्वीन’, फॉलोअर्स देखकर उड़ जाएंगे होश 15

No. 1 Bhojpuri Actress with Highest Instagram Followers: न आम्रपाली, न काजल… यह हसीना है सोशल मीडिया की असली बॉस

अब वक्त आ गया है उस एक्ट्रेस के नाम का खुलासा करने का जिसने बाकी की चारों हीरोइनों को बहुत बड़े अंतर से धोबी पछाड़ दे दी है. वह नाम कोई और नहीं बल्कि इंटरनेट और भोजपुरी की शेरनी कही जाने वाली अक्षरा सिंह का है.

अक्षरा सिंह के इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा 6.9 मिलियन (यानी 69 लाख) फॉलोअर्स हैं. अगर आप ध्यान से देखें, तो अक्षरा सिंह अपनी टक्कर की हीरोइनों (आम्रपाली और मोनालिसा) से पूरे 11 लाख फॉलोअर्स आगे चल रही हैं. अक्षरा सिंह सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस ही नहीं हैं, बल्कि वो एक बहुत शानदार सिंगर भी हैं. उनके गाए हुए गाने और उनकी बनाई हुई रील्स सोशल मीडिया पर आते ही ट्रेंड करने लगती हैं.

Image 1330
न आम्रपाली, न काजल राघवानी… इंस्टाग्राम पर यह हसीना है असली ‘भोजपुरी क्वीन’, फॉलोअर्स देखकर उड़ जाएंगे होश 16

Akshara Singh Bollywood Appearance: बॉलीवुड में भी बज रहा अक्षरा सिंह का डंका

Akshara Ghis Ghis Song
घिस घिस गाने में अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार, फोटो- इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया पर राज करने के साथ-साथ अक्षरा सिंह का जलवा अब बॉलीवुड में भी देखने को मिल रहा है. हाल ही में अक्षरा सिंह, बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार की आने वाली बड़ी कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के एक धमाकेदार आइटम सॉन्ग ‘घी घिस’ में नजर आई थीं. इस गाने में अक्षरा के डांस और उनके कातिलाना अंदाज को दर्शकों ने खूब पसंद किया है. बॉलीवुड की इतनी बड़ी फिल्म का हिस्सा बनना अक्षरा सिंह के करियर के लिए भी एक बहुत बड़ी और खास कामयाबी साबित हुई है.

यह भी पढ़ें: खेसारी लाल यादव के नए गाने ‘चाटिए जाला हो’ ने मचाया बवाल, डिंपल सिंह संग रोमांटिक केमिस्ट्री देख फैंस बोले- यूट्यूब हैंग हो गया

Previous article सड़क हादसा: शराब पी रखी थी, फिर भी मिला 30.77 लाख का हर्जाना
Next article सांसद पप्पू यादव ने पटना के विशेष अदालत में किया सरेंडर, जमानत पर हुए रिहा, जानिए क्या है पूरा मामला?
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel