[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri Shrishti Bharti Bhojpuri Song: इंटरनेट पर रिलीज होते ही वायरल हुआ सृष्टि भारती का ‘लगाद भौजी जोड़ी’, तोषी द्विवेदी की मासूम गुजारिश ने जीता दिल

Shrishti Bharti Bhojpuri Song: इंटरनेट पर रिलीज होते ही वायरल हुआ सृष्टि भारती का ‘लगाद भौजी जोड़ी’, तोषी द्विवेदी की मासूम गुजारिश ने जीता दिल

0
Shrishti Bharti Bhojpuri Song: इंटरनेट पर रिलीज होते ही वायरल हुआ सृष्टि भारती का ‘लगाद भौजी जोड़ी’, तोषी द्विवेदी की मासूम गुजारिश ने जीता दिल
सृष्टि भारती भोजपुरी गाना, फोटो- यूट्यूब

Shrishti Bharti Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर सृष्टि भारती का नया भोजपुरी गाना ‘लगाद भौजी जोड़ी’ रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. यह गाना मासूम गुजारिश और हल्के-फुल्के रोमांस को खूबसूरती से पेश करता है. ऐसे में आइए इस गाने की खासियत और बाकी डिटेल्स बताते हैं.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

भौजी से मासूम गुजारिश करते दिखीं तोषी द्विवेदी

गाने के म्यूजिक वीडियो में खूबसूरत एक्ट्रेस तोषी द्विवेदी नजर आ रही हैं. वीडियो में वह अपनी भाभी से प्यार भरे अंदाज में गुजारिश करती दिखाई देती हैं कि अब उनका कॉलेज खत्म हो चुका है और जैसे कलम और कॉपी की जोड़ी होती है, वैसे ही उनकी भी उनके बलम से जोड़ी बना दी जाए. गाने की कहानी सादगी और देसी भावनाओं से भरपूर है, जो दर्शकों को खासा पसंद आ रही है. वहीं, तोषी द्विवेदी की अदाएं और डांस मूव्स तो देखने लायक है.

यूजर्स का रिएक्शन

‘लगाद भौजी जोड़ी’ गाने को सुनने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर भर-भरकर रील्स और शॉर्ट्स बना रहे हैं. साथ ही कई कमेंट्स भी कर रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, “क्या गाना है, शानदार”. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, “हिट है सांग”. बाकी अन्य ने हार्ट और फायर इमोजी बनाए.

गाने की पूरी टीम

‘लगाद भौजी जोड़ी’ के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जो गाने की थीम को बेहद शानदार और दिल से जोड़ने वाला बनाते हैं. वहीं श्याम सुंदर का संगीत गाने को और भी मजेदार बनाता है. वीडियो में शानदार डांस मूव्स और एक्सप्रेशंस गाने की खूबसूरती बढ़ाते हैं. यह गाना SRK म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया गया है और यूट्यूब समेत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से व्यूज बटोर रहा है.

अब यह गाना हर उससे रिलेट कर रहा है, जो शादी के लिए बेकरार है और अपनी भाभी से शादी की बात बढ़ाने के लिए कहता है.

यह भी पढ़ें- Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का तड़कता-भड़कता गाना ‘जार लेब जवानी’ रिलीज, प्रियंका सिंह ने लगाया डांस और ग्लैमर का तड़का

Previous article जामताड़ा में आपराधिक घटना पुलिस प्रशासन की विफलता : नंदगोपाल
Next article विदेश भेजने के नाम पर 3.5 लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel