[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri Shivani Singh New Bhojpuri Song: शिवानी सिंह का नया गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ हुआ रिलीज, माही- धीरज की केमिस्ट्री ने जीता दिल

Shivani Singh New Bhojpuri Song: शिवानी सिंह का नया गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ हुआ रिलीज, माही- धीरज की केमिस्ट्री ने जीता दिल

0
Shivani Singh New Bhojpuri Song: शिवानी सिंह का नया गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’ हुआ रिलीज, माही- धीरज की केमिस्ट्री ने जीता दिल
शिवानी सिंह का नया गाना ‘पिये वाला माजा रहिहs’, फोटो- इंस्टाग्राम

Shivani Singh New Bhojpuri Song piye wala Maaza Rahiha: भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के लिए शिवानी सिंह का यह लेटेस्ट सॉन्ग वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है. इस गाने में हल्की-फुल्की मस्ती, रोमांस और देसी अंदाज देखने को मिलता है, जो दर्शकों का ध्यान लगातार अपनी ओर खींच रहा है. वहीं वीडियो में कलाकारों के एक्सप्रेशन्स और डांस मूव्स ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. गाने के बोल और धुन भी बेहद मजेदार हैं, जिन्हें बार-बार सुनने और देखने का मन करता है. आइए जानते हैं गाने की कहानी और टीम की डिटेल्स.

गाने का वीडियो

गाने की कहानी

शिवानी सिंह ने अपनी प्यारी आवाज से गाने में जान डाल दी है. गाना सुनते ही बिल्कुल देसी फील आता है, जिससे दर्शक अपने आप को थिरकने से रोक नहीं पाते. म्यूजिक वीडियो में माही श्रीवास्तव पिंक रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. वहीं एक्टर शर्ट और जींस में स्टाइलिश अंदाज में दिखाई देते हैं. दोनों के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलती है. रोमांस के साथ-साथ डांस में भी दोनों जबरदस्त ठुमके लगाते नजर आए हैं, जो गाने को पूरी तरह एंटरटेनिंग बना देता है. दोनों की मस्ती, प्यार और रोमांस देखकर फैंस गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वीडियो में एक्ट्रेस अपने ऑनस्क्रीन पति (धीरज) से प्यार भरे अंदाज में कहती हैं कि अभी मैं नई-नवेली दुल्हन हूं, दुकान जाने का मन नहीं करता. फिर अपने पति की तारीफ करती और उन्हें अपना सुकून बताती हुई स्क्रीन पर दिखाई देती हैं.

पिये वाला माजा रहिहs’ गाने की टीम

  • सिंगर – शिवानी सिंह
  • प्रोड्यूसर – रत्नाकर कुमार
  • एक्ट्रेस – माही श्रीवास्तव
  • लिरिक्स – कृष्णा बेदर्दी
  • म्यूजिक – विक्की Vox
  • डायरेक्टर – गोल्डी जायसवाल
  • डीओपी – रंजन वर्मा
  • कोरियोग्राफर – सनी सोनकर
  • एडिटर – आलोक गुप्ता
  • डीआई – रोहित सिंह
  • प्रोडक्शन – पंकज सोनी

यह भी पढ़ें- Shivani Singh New Bhojpuri Song: शिवानी सिंह के नए गाने ‘मरद संस्कारी’ ने उड़ाए फैंस के होश, लाल साड़ी में छाईं तोशी द्विवेदी

Previous article VIDEO: सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने जीता तीसरा खिताब, काव्या मारन का सेलिब्रेशन वीडियो वायरल 
Next article सपने देखना बंद करो, पुतिन को यह बहुत पसंद आएगा… NATO चीफ ने यूरोप को किस बात पर चेताया
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel