[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri शिवानी सिंह का गाना ‘दरदिया दिहले सईयां’ हुआ रिलीज, वीडियो वायरल

शिवानी सिंह का गाना ‘दरदिया दिहले सईयां’ हुआ रिलीज, वीडियो वायरल

0
शिवानी सिंह का गाना ‘दरदिया दिहले सईयां’ हुआ रिलीज, वीडियो वायरल
शिवानी सिंह न्यू भोजपुरी सॉन्ग, फोटो यूट्यूब

Shivani Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी आवाज से सबका दिल जीतने वाली सिंगर शिवानी सिंह का एक और नया गाना रिलीज हो चुका है. इस नए गाने का नाम ‘दरदिया दिहले सईयां’ है. रिलीज के साथ ही गाना दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है. गाने का धुन काफी कैची है, जो सुनते ही जुबान पर चढ़ जा रहा है. वहीं गाने के वीडियो में अनुराधा यादव नजर आ रही है, जिन्होंने अपने एक्सप्रेशन और डांस से वीडियो में रौनक ला दी है.

अनुराधा यादव की पति संग दिखी कमाल की केमिस्ट्री

वीडियो में अनुराधा यादव अपने लुक और डांस से खूब जलवा बिखेरा है. सीन्स में अनुराधा का स्टाइल दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है. वह वीडियो में कभी पिंक साड़ी में, तो कभी येलो साड़ी पहनकर डांस करती नजर आती हैं. अनुराधा के साथ उनके ऑन-स्क्रीन पति नजर आ रहे हैं. वीडियो के अंदर दोनों कलाकारों के बीच बहुत ही प्यारा रोमांस देखने को मिलता है.

गाने का वीडियो

फैंस के रिएक्शन

यूट्यूब पर गाना रिलीज होते ही फैंस कमेंट बॉक्स में अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं. वीरेंद्र नाम के एक यूजर ने लिखा , शिवानी सिंह की गायकी और अनुराधा यादव का परफॉर्मेंस नंबर वन है, यह उनकी सबसे पसंदीदा जोड़ी है. दूसरे यूजर ने लिखा, वीडियो देखकर दिल खुश हो गया और डांस भी बहुत अच्छा है. इसके अलावा संतोष, गोल्डन कुमार सिन्हा और मीराज जैसे कई अन्य फैंस ने इसे एक बहुत ही प्यारा और दिल को छू लेने वाला गाना बताया है. लोग कमेंट्स में दिल वाले इमोजी बनाकर सिंगर शिवानी सिंह की तारीफ कर रहे हैं.

Image 199
शिवानी सिंह का गाना 'दरदिया दिहले सईयां' हुआ रिलीज, वीडियो वायरल 3

गाने के पीछे की टीम

इस सुपरहिट गाने को एसआरके म्यूजिक के ऑफिशियल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है. गाने को खूबसूरत आवाज शिवानी सिंह ने दी है और वीडियो में अनुराधा यादव ने काम किया है. इस गाने के प्यारे बोल सुमित सिंह चंद्रवंशी और अजय सवारिया ने मिलकर लिखे हैं, जबकि इसका शानदार संगीत कन्हैया सिंह ने तैयार किया है. वीडियो में डांस स्टेप्स को कानू मुखर्जी और विष्णु कुमार ने कोरियोग्राफ किया है. कैमरे का पूरा काम संतोष यादव और नवीन वर्मा ने संभाला है, जबकि विवेक यादव ने कैमरा चलाया है.

यह भी पढ़ें: गाना ‘नथुनिया केतना के’ में प्रिया रघुवंशी की अदाओं ने लूटी महफिल, अरविंद ने बांधे तारीफों के पुल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel