[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का ‘मोर पियवा गोर पियवा’ हुआ रिलीज, लाल साड़ी में जान्हवी मिश्रा की खूबसूरत अदाओं ने लूटा दिल

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का ‘मोर पियवा गोर पियवा’ हुआ रिलीज, लाल साड़ी में जान्हवी मिश्रा की खूबसूरत अदाओं ने लूटा दिल

0
Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का ‘मोर पियवा गोर पियवा’ हुआ रिलीज, लाल साड़ी में जान्हवी मिश्रा की खूबसूरत अदाओं ने लूटा दिल
शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना मोर पियवा गोर पियवा, फोटो- इंस्टाग्राम

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Mor Piywa Gor Piywa: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर शिल्पी राज का नया रोमांटिक भोजपुरी गाना ‘मोर पियवा गोर पियवा’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. अपनी सुरीली आवाज के लिए पहचानी जाने वाली शिल्पी राज ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है.

गाने के म्यूजिक वीडियो में एक्ट्रेस जान्हवी मिश्रा और आयुष लीड रोल में नजर आ रहे हैं. वीडियो में जान्हवी अपने ऑन-स्क्रीन पति की तारीफों के पुल बांधती दिखाई देती हैं. ऐसे में अगर आपने अबतक इस गाने को नहीं सुना तो आइए इसकी खासियत और बाकी डिटेल्स बताते हैं.

पहले यहां देखने वीडियो एल्बम-

रेड साड़ी में दिखा जान्हवी मिश्रा का ग्लैमरस अंदाज

‘मोर पियवा गोर पियवा’ गाने के वीडियो में शिल्पी राज की आवाज में जाह्नवी कहती हैं कि उनके पति जब बुलेट पर सवार होकर निकलते हैं, तो बाकी लड़कियों के दिल धक-धक करने लगते हैं और उनके ‘गोर पियवा’ का रुतबा सब पर भारी पड़ता है.

वीडियो में आगे रेड साड़ी में जान्हवी मिश्रा का खूबसूरत और ग्लैमरस अंदाज दर्शकों को खूब भा रहा है. उनके एक्सप्रेशंस, डांस मूव्स और आयुष के साथ रोमांटिक केमिस्ट्री गाने को और भी खास बना देती है.

यूजर्स ने लुटाया प्यार

रिलीज के साथ ही इस सॉन्ग पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट्स के जरिए तारीफें कर रहे हैं.

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “न पुलिस रिपोर्ट करता है ना अदालत में जब भी शिल्पी राज का गाना आता है तो सिर्फ विस्फोट होता है”. वहीं, दूसरे ने जाह्नवी की तारीफों में लिखा, “ये कितनी प्यारी हैं.” बाकी कई ने रेड हार्ट और फायर एमोजो बनाए और इसे सुपरहिट भी बताया.

गाने की मजबूत टीम

  • सिंगर :- शिल्पी राज
  • लिरिक्स :- सोनू सरगम ​​आरा
  • म्यूजिक डायरेक्टर :- प्रियांशु सिंह
  • वीडियो – पैराडाइज प्रोडक्शन
  • फीट – जान्हवी मिश्रा और आयुष
  • डायरेक्टर – गोल्डी जायसवाल
  • कोरियोग्राफर – सनी सोनकर
  • पब्लिसिटी डिजाइन – सावन GFX
  • डीओपी – राजन वर्मा
  • एडिटर – संदीप यादव
  • डायरेक्टर – रोहित सिंह

यह भी पढ़ें: Pawan Singh New Bhojpuri Song: पवन सिंह का नया रोमांटिक गाना ‘बेडरूम में राजा’ रिलीज, नीली साड़ी में अपर्णा मल्लिक के ग्लैमरस लुक ने बढ़ाया पारा

Previous article धान खरीद लक्ष्य घटने से परेशान पैक्स अध्यक्ष, एसएफसी पर मनमानी का आरोप
Next article पार्लर पर फूंक रहे हैं हजारों रुपये? ये 5 फ्री आदतें अपनाएं, खूबसूरती पर लट्टू हो जाएंगे लोग
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel