[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri गाना ‘जिला सिवान’ में सोना सिंह की अदाओं का चला जादू, विजय चौहान ने दिखाया रंगदार स्वैग

गाना ‘जिला सिवान’ में सोना सिंह की अदाओं का चला जादू, विजय चौहान ने दिखाया रंगदार स्वैग

0
गाना ‘जिला सिवान’ में सोना सिंह की अदाओं का चला जादू, विजय चौहान ने दिखाया रंगदार स्वैग
शिल्पी राज न्यू भोजपुरी सॉन्ग

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी सॉन्ग लवर के लिए विजय चौहान और शिल्पी राज का नया गाना आ चुका है. इस नया गाने का नाम ‘जिला सिवान’ है, जिसने आते ही यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है. अल्फा बीट भोजपुरी के बैनर तले बने इस गाने के वीडियो में दर्शकों को कमाल का ड्रामा और जबरदस्त स्वैग देखने को मिल रहा है. वीडियो में जहां एक तरफ एक्ट्रेस सोना सिंह अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ विजय चौहान अपने पूरे रंगदार अंदाज में नजर आ रहे हैं.

लहंगे में सोना सिंह का जलवा और विजय का देसी स्वैग

गाने के वीडियो में एक्ट्रेस सोना सिंह ने बेहद खूबसूरत लहंगा पहना हुआ है, जिसमें उनका लुक बहुत ग्लैमरस लग रहा है. वीडियो की कहानी में सोना सिंह अपने ऑन-स्क्रीन पार्टनर विजय चौहान से थोड़ी परेशान और फिक्रमंद नजर आती हैं. वे विजय को नशेबाज कहती हैं और उनसे सवाल करती हैं कि वे हर समय किससे टक्कर लेते रहते हैं. दूसरी तरफ, विजय चौहान का भी एक अलग ही रौब देखने को मिल रहा है, जहां वे हाथ में पिस्टल थामे पूरे स्वैग और रंगदारी वाले अंदाज में दिखाई दे रहे है जब एक्ट्रेस अपने पार्टनर से उनके इस अंदाज पर सवाल करती हैं, तो जवाब में उन्हें एक दमदार बात सुनने को मिलती है. गाने में समर सिंह भी जवाब देते हुए साफ शब्दों में कहते हैं कि पूरे जिला सिवान में उनका एक बड़ा नाम है और उनका सिक्का चलता है.

गाने को तैयार करने वाली टीम

इस भोजपुरी गाने को बेहतरीन बनाने के पीछे एक बहुत ही टैलेंटेड टीम की कड़ी मेहनत है. गाने को अपनी शानदार और सुरीली आवाज से सिंगर विजय चौहान और शिल्पी राज ने सजाया है. इसके दमदार और मजेदार बोल खुद विजय चौहान ने लिखे हैं, जबकि कान्हा सिंह ने इसका बेहतरीन म्यूजिक तैयार किया है जो लोगों को झूमने पर मजबूर कर रहा है. वीडियो का डायरेक्शन हनी पांडे ने किया है. इसके साथ ही राघवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रोजेक्ट हेड के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई है और इस पूरे गाने के निर्माता राजन सिंह हैं. यह गाना अल्फा बीट भोजपुरी कंपनी के लेबल के तहत रिलीज किया गया है.

यह भी पढ़ें: भोजपुरी इंडस्ट्री में छाया ‘कोयला माफिया’, SKD Raj और गोल्डी यादव की जोड़ी ने मचाया धमाल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel