[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri आस्था सिंह के ठुमकों से सजा ‘गाल रसगुल्ला’, रिलीज होते ही छाया गाना

आस्था सिंह के ठुमकों से सजा ‘गाल रसगुल्ला’, रिलीज होते ही छाया गाना

0
आस्था सिंह के ठुमकों से सजा ‘गाल रसगुल्ला’, रिलीज होते ही छाया गाना
‘गाल रसगुल्ला’ सॉन्ग का पोस्टर, फोटो- यूट्यूब

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Gaal Rasgulla: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और नया गाना रिलीज हो गया है. ‘गाल रसगुल्ला’ नाम का यह ट्रैक 23 मार्च को देवसाई फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया. गाने को सिंगर शिल्पी राज और चांद जी ने अपनी आवाज दी है. स्क्रीन पर आस्था सिंह और आदी की जोड़ी नजर आती है. दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आएगी.

गाने को देखने और सुनने के लिए आप यहां देख सकते हैं-

‘गाल रसगुल्ला’ है एक रोमांटिक गाना

‘गाल रसगुल्ला’ सॉन्ग में एक हल्की-फुल्की रोमांटिक और मस्ती भरी कहानी दिखाने की कोशिश की गई है. म्यूजिक और लिरिक्स को आसान और कैची रखा गया है, जिससे गाना पहली बार सुनने में ही याद रह जाता है.

पूरे गाने की टीम

  • गाना:-गाल रसगुल्ला
  • गायक: चांद जी और शिल्पी राज
  • लिरिक्स:-इमरान भाई
  • संगीत:-धीरज विकास
  • मिक्स एंड मास्टर :- गौरव रोशन
  • फीचर:- आस्था सिंह और आदी इन
  • वीडियो डायरेक्टर :-आदी इन
  • डीओपी:-मोनू वर्मा
  • एडिट:- आदी इन
  • डीआई:-रोहित सिंह
  • पब्लिसिटी डिजाइन:-विशाल वेक्टर
  • सहायक प्रबंधक:-मनीष मुनाफा
  • प्रोजेक्ट मैनेजर :- गरिमा मिश्रा
  • निर्माता :- अरुण प्रकाश
  • लेबल / कंपनी:- देवसाई फिल्म्स

ये गाना सुना आपने या नहीं?

शिल्पी राज और रवि राज सुरेंद्र की आवाज में गाया गया गाना ‘खेसारी के गाना बजा दी’ 22 मार्च को रिलीज किया गया. गाने के वीडियो में एक्ट्रेस अपने एक्सप्रेशन और अंदाज से दर्शकों का दिल जीत रही है. वहीं एक्टर के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन पत्नी की केमिस्ट्री भी काफी नेचुरल लगती है. कहानी में एक दिलचस्प मोड़ तब आता है जब एक्टर अपनी पत्नी से कहते हैं कि वह दिन भर फोन में लगी रहती है और लोग उसे देखकर पागल समझेंगे. इस पर एक्ट्रेस मुस्कुराते हुए जवाब देती हैं- “खेसारी के गाना बजा दी, राजा जी… एक रील तो बन ही जाएगी.” इसके बाद वह अपने डांस का वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात करती नजर आती हैं.

Previous article Tum Se Tum Tak: सैंडल से लड़खड़ाई अनु, पैनल ने किया रिजेक्ट, क्या गायत्री देगी साथ?
Next article Bihar Board Result 2026 OUT LIVE Update: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश ने किया टॉप
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel