[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri होली से पहले रंगा माहौल,समर सिंह और शिल्पी राज का ‘रंगवा बहता’ हुआ रिलीज

होली से पहले रंगा माहौल,समर सिंह और शिल्पी राज का ‘रंगवा बहता’ हुआ रिलीज

0
होली से पहले रंगा माहौल,समर सिंह और शिल्पी राज का ‘रंगवा बहता’ हुआ रिलीज
समर सिंह न्यू भोजपुरी सान्ग

Samar Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी गानों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है और इस बीच दर्शकों के लिए समर सिंह का लेटेस्ट ट्रैक ‘रंगवा बहता’ रिलीज हो गया है. इस गाने को समर के साथ शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. वहीं म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस सोना सिंह नजर आती है. गाने में जीजा-साली का जबरदस्त केमिस्ट्री को दिखाया गया है. प्यार, रिश्ते, रंग और रोमांस से भरपूर यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है.

समर शिल्पी की हिट जोड़ी फिर साथ

भोजपुरी इंडस्ट्री में समर सिंह और शिल्पी राज की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है. दोनों की आवाज में सजा ‘रंगवा बहता’ फेस्टिव और रोमांटिक मूड का शानदार घोल लेकर आया है. गाने के बोल और म्यूजिक सुनते ही दर्शकों को अट्रैक्ट कर रहा है.

होली में छाया ‘रंगवा बहता’

म्यूजिक वीडियो में एक्ट्रेस सोना सिंह लहंगे में नजर आती है. जिसमें उनका लुक बेहद कातिलाना लग रहा है. वीडियो में रंगों से भरा सेट और उनका एनर्जेटिक डांस और मस्ती भरा अंदाज देखने को मिलता है. वहीं सिंगर भी कुर्ता पजामा में जबरदस्त ठूमका लगाते दिखते हैं. दोनों का यह देसी लुक गाने को और शानदार बना रहा हैं. म्यूजिक वीडियो में समर अपनी ऑन स्क्रीन साली के साथ रंग और होली को लेकर मजाक करते नजर आते हैं ,उसी पर उनकी साली भी लहंगा सिलवाने का बात करती हैं. पूरे गाने में जीजा साली एक दूसरे का टांग खींचाई करते दिखते हैं. अब फैंस दोनों की हिट जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर अपनी जमकर रिस्पॉन्स दे रहे हैं. खबर लिखे जाने तक गाने पर 17,544 व्यूज आ चुके और इन नंबर्स में लगातार बदलाव नजर आ रहे हैं.

देखें गाने का वीडियो

गाने की कास्ट

  • सॉन्ग – रंगवा बहता
  • सिंगर – समर सिंह, शिल्पी राज
  • लिरिक्स – छोटे मनीष
  • म्यूजिक डायरेक्टर – रौशन सिंह
  • कम्पनी – वेव म्यूजिक

गाने पर यूजर्स ने दिया प्रतिक्रिया

Image 108
होली से पहले रंगा माहौल,समर सिंह और शिल्पी राज का ‘रंगवा बहता’ हुआ रिलीज 3

गाने पर यूजर अब भर- भर के अपना रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, बहुत सुंदर. एक यूजर ने लिखा, ई भईल होली. एक यूजर ने लिखा, क्या गान है भैया.

यह भी पढ़ें: खुशी कक्कड़ का नया गाना ‘जीजा साली के होली’ रिलीज, मुस्कान की अदाओं ने जीता दिल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel