[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri भोजपुरी सिंगर समर सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, एक्ट्रेस मर्डर केस में हाईकोर्ट का नोटिस

भोजपुरी सिंगर समर सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, एक्ट्रेस मर्डर केस में हाईकोर्ट का नोटिस

0
भोजपुरी सिंगर समर सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, एक्ट्रेस मर्डर केस में हाईकोर्ट का नोटिस
समर सिंह,फोटो - यूट्यूब

Samar Singh: भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने सिंगर समर सिंह एक बार फिर कानूनी उलझनों में फंसते दिखाई दे रहे हैं. करीब तीन साल पुराने एक मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह को नोटिस जारी किया है. यह पूरा मामला एक भोजपुरी एक्ट्रेस की मौत से जुड़ा हुआ है, जिनका शव साल 2023 में वाराणसी के एक होटल में मिला था. कोर्ट के इस कदम के बाद अब इस केस की फिर से जांच होने की संभावना जताई जा रही है.

एक्ट्रेस की मां ने की बड़ी मांग

इस मामले में नया मोड़ तब आया जब एक्ट्रेस की मां ने अदालत का दरवाजा खटखटाया. उन्होंने अपनी पिटीशन में आरोप लगाया था कि उनकी बेटी ने खुदकुशी नहीं की थी, बल्कि उसके साथ गलत हुआ था. एक्ट्रेस की मां ने इस पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है. उनका कहना है कि पुलिस की जांच में कई कमियां रह गई थीं, अब वह चाहती हैं कि देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी यानी सीबीआई इस मामले की सच्चाई सबके सामने लाए ताकि उनकी बेटी को सही मायने में इंसाफ मिल सके.

पुलिस और प्रशासन से मांगा जवाब

कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए न केवल समर सिंह को नोटिस भेजा है, बल्कि पुलिस से भी जवाब मांगा है. कोर्ट ने सारनाथ के थाना प्रभारी (SHO) को कड़ा आदेश दिया है कि वे जल्द से जल्द इस केस की पूरी रिपोर्ट जमा करें. अदालत ने साफ चेतावनी दी है कि अगर पुलिस समय पर जवाब नहीं देती, तो जिम्मेदार अफसर को खुद 22 मई को कोर्ट के सामने पेश होना होगा.

पहले भी जेल जा चुके हैं समर सिंह

आपको बता दें कि इस घटना के बाद साल 2023 में समर सिंह और उनके भाई को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था. उन पर एक्ट्रेस को परेशान करने और धमकाने के गंभीर आरोप लगे थे. कई महीनों तक जेल की सलाखों के पीछे रहने के बाद समर सिंह नवंबर में बाहर आए थे. अब एक्ट्रेस के परिवार की नई याचिका ने उनकी परेशानियों को एक बार फिर से बढ़ा दिया है. आने वाले समय में कोर्ट इस पर क्या फैसला लेता है, इस पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी.

यह भी पढ़ें: गोल्डी यादव का गाना ‘गरम मसाला’ आउट, काजल की खूबसूरती ने बनाया फैंस को दीवाना

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel