[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri गाना ‘चुड़िहार पियवा’ हुआ रिलीज,समर सिंह संग पारुल की कमिस्ट्री में मचाया धमाल

गाना ‘चुड़िहार पियवा’ हुआ रिलीज,समर सिंह संग पारुल की कमिस्ट्री में मचाया धमाल

0
गाना ‘चुड़िहार पियवा’ हुआ रिलीज,समर सिंह संग पारुल की कमिस्ट्री में मचाया धमाल
समर सिंह चुड़िहार पियवा सॉन्ग


samar Singh Chudihar Piyaba Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर समर सिंह और शिल्पी राज का नया गाना ‘चुड़िहार पियवा’ रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गया है. गाना आते ही यूट्यूब और सोशल मीडिया पर छा गया है. इसकी धुन, बोल और वीडियो का देसी अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है, वहीं वीडियो में समर सिंह संग भोजपुरी एक्ट्रेस पारुल यादव अपने जबरदस्त अंदाज में नजर आ रही हैं.

‘चुड़िहार पियवा’ में भाभी संग समर सिंह का शरारती अंदाज

गाने के वीडियो में गांव का देसी माहौल दिखाया गया है, जो इसे और मजेदार बना देता है. शुरुआत में समर सिंह कुर्ता-पयजामा पहनकर देसी अंदाज में बुलेट से एंट्री लेते नजर आते हैं, वहीं सामने उनकी ऑन-स्क्रीन भाभी पारुल यादव नीले रंग की साड़ी में रास्ते की तरफ देखते हुए खड़ी रहती हैं. तभी समर सिंह मजाक करते हुए पूछते हैं कि भाभी आखिर किसका इंतजार कर रही हैं. इस पर भाभी कहती हैं कि तुम्हारे भैया घर से चूड़ी, बिंदी और काजल बेचने निकले थे, लेकिन अभी तक वापस नहीं आए, लगता है कहीं रास्ता ही भूल गए क्योंकि चुड़िहार पियवा अभी तक चूड़ी बेचकर घर नहीं पहुंचे. भाभी की बात सुनकर समर सिंह भी हंसी-मजाक में कह देते हैं कि कहीं ऐसा तो नहीं कि भइया ने किसी दूसरी लड़की को ही पटाया हो और उसी के साथ समय बिता रहे हों. जिसके बाद देवर-भाभी की यही हल्की-फुल्की नोकझोंक वीडियो को और भी दिलचस्प बना देती है.

गाने की पूरी टीम

गाने के बोल आलोक यादव ने लिखे हैं, जो काफी आसान और बोलचाल की भाषा में हैं. वहीं राज गाजीपुरी का म्यूजिक गाने को और भी ज्यादा झूमने वाला बना देता है. गाने का कॉन्सेप्ट समर मोदी ने तैयार किया है और इसका निर्देशन पप्पू वर्मा ने किया है. वीडियो में डांस और रंगीन लोकेशन इसे और आकर्षक बनाते हैं. घायल सिंह की कोरियोग्राफी और गौरव राय की सिनेमैटोग्राफी गाने को देखने लायक बना देती है.इस प्रोजेक्ट को टी-सीरीज की तरफ से सोनू श्रीवास्तव मैनेज कर रहे हैं. वहीं एडिटिंग भी पप्पू वर्मा ने की है और रोहित सिंह ने डीआई का काम संभाला है.

फैंस के रिएक्शन

Image 158
गाना 'चुड़िहार पियवा' हुआ रिलीज,समर सिंह संग पारुल की कमिस्ट्री में मचाया धमाल 3

इस गाने पर दर्शक लगातार अपनी रिएक्शन दे रहे हैं. किसी ने लिखा, 100 मिलियन पार जाएगा तो किसी ने लिखा, बहुत दिन बाद इस तरह का गाना आया देसी स्टाइल में.

यह भी पढ़ें: खुशी कक्कड़ का गाना ‘भतार मिलल देसी’ रिलीज, वीडियो वायरल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel