[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri Saas Athani Bahu Rupaiya के 40 मिनट के सीन ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, दो महीनों में लाखों पार

Saas Athani Bahu Rupaiya के 40 मिनट के सीन ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, दो महीनों में लाखों पार

0
Saas Athani Bahu Rupaiya के 40 मिनट के सीन ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, दो महीनों में लाखों पार

Saas Athani Bahu Rupaiya: भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत और रिचा दीक्षित की फिल्म ‘सास अठन्नी बहू रुपैया’ का एक 40 मिनट का वीडियो यूट्यूब पर रिलीज हुआ. रीलीज होते ही इस वीडियो ने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है. भोजपुरी की यह फिल्म एक फैमिली ड्रामा है, जिसमें विक्रांत सिंह अपनी बीवी और मां के बीच चल रही खट्टी मीठी नोंक-झोंक को सुलझाते हुए नजर आएंगे. फिल्म की कहानी आम परिवार में चल रहे सास बहू के बीच तनाव, लड़ाई और प्यार को दर्शाती है.

यूट्यूब पर 81 लाख पार

सास अठन्नी बहू रुपैया फिल्म के 40 मिनट का सीन यूट्यूब चैनल एंटरटेन रंगीला पर उपलब्ध है. यह वीडियो दो महीने पहले यूट्यूब पर अपलोड हुआ था, जिसे अब तक 81 लाख व्यूज और 35 हजार लाइक्स मिल गए हैं.

Also Read: Bhojpuri News: क्या भोजपुरी स्टार पवन सिंह सच में करेंगे तीसरी शादी?, पत्नी ज्योति सिंह का वायरल न्यू कॉल रिकॉर्डिंग मचाया भूचाल

Also Read: Bhojpuri Adda: परंपरा और संस्कृति में लगा हॉरर-कॉमेडी का तड़का, स्त्री 2 के बाद प्रदीप पांडेय की ‘चिंटू की दुल्हनिया’ रिलीज

सास अठन्नी बहू रुपैया की कहानी

भोजपुरी फिल्म सास अठन्नी बहू रुपैया की कहानी एक गांव छोटे में रहने वाली एक मां की है, जो अपने लाडले के लिए एक संस्कारी बहु की तलाश में है. इस बीच उसके बेटे को एक लड़की से प्यार हो जाता है और वे दोनों शादी कर लेते हैं. इसके बाद वही होता है जो हर भारतीय मां करती है, जब उसका बेटा अपनी पसंद की किसी लड़की से शादी कर लेता है यानी ‘जंग’. यह जंग किसी मैदान में नहीं बल्कि घर में होता है, जहां सास और बहु एक दूसरे को सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते. रोज-रोज के कलह से बहु (रिचा दीक्षित) अस्पताल चली जाती हैं और विक्रांत सिंह राजपूत का एक्सीडेंट हो जाता है.

फिल्म की स्टार कास्ट

सास अठन्नी बहू रुपईया में विक्रांत सिंह राजपूत और ऋचा दीक्षित मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म में इनके अलावा जे नीलम, अनीता रावत, रजनीश झांझी, संतोष श्रीवास्तव, प्राकाश जैसे एक्टर्स अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे. यूट्यूब पर रिलीज हुए इस चालीस मिनट का वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वह इस फिल्म को पूरा अपलोड करने की डिमांड कर रहे हैं.

Previous article Bihar Dengue: बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में डेंगू का खतरा, छपरा में नगर निगम की आठ टीमें करेंगी एंटी लार्वा का छिड़काव
Next article Ujjain Mahakal Viral Video: महाकाल मंदिर में कर्मचारी का जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, 10 कंप्यूटर ऑपरेटर निलंबित
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel