[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri रितेश पांडे का नया होली सॉन्ग ‘लहरिया उठs ता’ रिलीज, छाया अपर्णा मल्लिक का जादू

रितेश पांडे का नया होली सॉन्ग ‘लहरिया उठs ता’ रिलीज, छाया अपर्णा मल्लिक का जादू

0
रितेश पांडे का नया होली सॉन्ग ‘लहरिया उठs ता’ रिलीज, छाया अपर्णा मल्लिक का जादू
रितेश पांडे का न्यू भोजपुरी सॉन्ग 'लहरिया उठs ता' , फोटो- यूट्यूब

Ritesh Pandey New Bhojpuri Holi Song Lahariya Utha Ta: होली सिर्फ रंग और गुलाल का त्योहार नहीं है, बल्कि दिलों को करीब लाने का मौका भी देता है. बुरा न मानो होली है कहकर लोग गिले-शिकवे भुला देते हैं. ऐसे में जब फाल्गुन के महीने में कोई दमदार गाना रिलीज हो जाए, तो त्योहार का मजा दोगुना हो जाता है. भोजपुरी स्टार रितेश पांडे इस बार अपने नए होली सॉन्ग ‘लहरिया उठs ता’ के साथ फैंस के बीच रंग जमाने आ गए हैं. गाने की तेज बीट्स और ठेठ भोजपुरिया बोल इसे फेस्टिव परफेक्ट सॉन्ग बना रही है. खबर लिखे जाने तक वीडियो पर 5 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है.

देखें वीडियो (Ritesh Pandey New Bhojpuri song)

वीडियो में रितेश-अपर्णा की मस्ती

म्यू्जिक वीडियो में रितेश पांडे की जोड़ी अपर्णा मल्लिक के साथ बनी है. दोनों की ऑन स्क्रीन जोड़ी लोगों को बहुत पसंद आ रही है. अब त्योहार होली का है, तो हल्की नोकझोंक और मस्ती तो जरूरी है. वीडियो में एक्टर-एक्ट्रेस के बीच होली की यही शरारत देखने को मिल रही है. चारों तरफ उड़ता गुलाल और रंगों की धुंध गाने को पूरी तरह फेस्टिव फील दे रही है. वीडियो में रितेश-अपर्णा के एक्सप्रेशन, उनका अंदाज होली की वाइब को पूरी तरह मैच कर रहा है.

अपर्णा के खूबसूरत लुक ने खींचा ध्यान

त्योहार में रंगों से कपड़े खराब हो जाएं तो भी नए कपड़े पहनने और सजने-संवरने का अलग ही मजा होता है. इस गाने में अपर्णा मल्लिक तीन अलग-अलग लुक में नजर आ रही हैं. एक सीन में वह हरे लहंगे में बेहद आकर्षक लग रही हैं, तो दूसरे में व्हाइट ड्रेस में उनका मॉडर्न अंदाज दिखता है. खुले बाल और हल्के मेकअप में उनका लुक काफी फ्रेश और फेस्टिव लग रहा है.

गाने की कास्ट की जानकारी

गाना- लहरिया उठs ता
स्वर- रितेश पांडे और अंकिता सिंह
एक्टर- रितेश पांडे
एक्ट्रेस- अपर्णा मल्लिक
लिरिक्स- सूरज सिंह
म्यूजिक- विक्की वॉक्स

यह भी पढ़ें Ritesh Pandey New Bhojpuri Song: रितेश पांडे का नया गाना ‘मोबिल डालता’ हुआ रिलीज, करिश्मा सिंह की अदाओं ने फैंस पर चलाया जादू

Previous article महाशिवरात्रि पर पति की लंबी उम्र के लिए शादीशुदा महिलाएं जरूर करें ये खास काम
Next article जब कुछ चीजी खाने का करे मन, तो बनाएं चीज कॉर्न टोस्ट
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel