[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri प्यार में मिला धोखा, टूट गया दिल, रितेश पांडे का नया गाना हुआ वायरल

प्यार में मिला धोखा, टूट गया दिल, रितेश पांडे का नया गाना हुआ वायरल

0
प्यार में मिला धोखा, टूट गया दिल, रितेश पांडे का नया गाना हुआ वायरल
रितेश पांडे, फोटो- इंस्टाग्राम

Ritesh Pandey Bhojpuri Song Song Nikal Jaiha Dil Se: भोजपुरी संगीत जगत में जब भी दर्द भरे और बेवफाई वाले गानों की बात होती है, तो दर्शक ऐसे गीतों से तुरंत जुड़ जाते हैं. इसी कड़ी में भोजपुरी स्टार रितेश पांडे का नया गाना ‘सॉन्ग निकल जईहा दिल से’ दर्शकों का ध्यान खींच रहा हैय इस गीत में प्यार, धोखा और टूटे दिल की ऐसी कहानी दिखाई गई है. गाने के बोल योद्धा सिंह बिट्टू ने लिखे हैं, जबकि रितेश ने अपनी आवाज से इसे और भी दर्दभरा बना दिया है.

रितेश पांडे का टूटा दिल

गाने की शुरुआत में रितेश पांडे एक ऑफिस में नौकरी करते नजर आते हैं. उनकी जिंदगी ठीक चल रही होती है और वह अपनी गर्लफ्रेंड से बेहद प्यार करते हैं. लेकिन कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब वह अपनी गर्लफ्रेंड को अपने ही बॉस के साथ देख लेते हैं. यह सीन रितेश के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं होता. जिस लड़की पर उन्होंने भरोसा किया, वही उन्हें धोखा दे देती है. गर्लफ्रेंड की बेवफाई देखकर उनका दिल पूरी तरह टूट जाता है. इसके बाद वीडियो में उनके दर्द और अकेलेपन को दिखाया गया है.

गाने का वीडियो

दर्द भरे बोल छू लेते हैं दिल

रितेश पांडे अपनी टूटी हुई मोहब्बत का दर्द बयां करते हुए कहते हैं कि जिसने दिल तोड़ा, वह उन्हें छोड़कर चली गई. गीत में वह अपनी बेवफा प्रेमिका को याद करते हुए कहते हैं कि उसकी यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी. वीडियो में एक ऐसा सीन भी दिखाया गया है, जहां रितेश अपने दर्द को सहन नहीं कर पाते और खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं.गाने में वह भावुक होकर कहते हैं कि अगर दिल से निकलना है, तो खून के रास्ते निकल जाओ, क्योंकि अब इस दर्द को सहना मुश्किल हो गया है.

यह भी पढ़ें- ‘केहू ना सगा’ हुआ रिलीज, समर सिंह ने गाने में दिखाया प्यार और धोखे का दर्द

Previous article सीतामढ़ी: एनएच-22 पर खुद को पुलिसकर्मी बताकर बुजुर्ग के सारे जेवर ले उड़े बदमाश, जांच में जुटी पुलिस
Next article सुपौल में शिक्षा व्यवस्था को लेकर DM सख्त, नामांकन से लेकर FRS रजिस्ट्रेशन तक दिए बड़े निर्देश
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel