[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri Bhojpuri Film: रितेश पांडे-अपर्णा मल्लिक की जोड़ी लगाएगी बॉक्स ऑफिस पर आग, ‘सजनवा कइसे तेजब’ फिल्म के फर्स्ट लुक ने मचाया धमाल

Bhojpuri Film: रितेश पांडे-अपर्णा मल्लिक की जोड़ी लगाएगी बॉक्स ऑफिस पर आग, ‘सजनवा कइसे तेजब’ फिल्म के फर्स्ट लुक ने मचाया धमाल

0
Bhojpuri Film: रितेश पांडे-अपर्णा मल्लिक की जोड़ी लगाएगी बॉक्स ऑफिस पर आग, ‘सजनवा कइसे तेजब’ फिल्म के फर्स्ट लुक ने मचाया धमाल
रितेश पांडे की नई फिल्म का फर्स्ट लुक

Bhojpuri Film: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर सिंगर और अभिनेता रितेश पांडे एक बार फिर अपने नए फिल्म प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में आ गए हैं. उनकी आने वाली भोजपुरी फिल्म ‘सजनवा कइसे तेजब’ का फर्स्ट लुक अब सामने आ चुका है, जिसे देखकर फैंस के बीच उत्साह साफ नजर आ रहा है. पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर बातचीत तेज हो गई है.

रितेश पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म की जानकारी देते हुए लिखा, ‘प्रस्तुत हैं मेरे और भोजपुरी सेंसेशन अपर्णा मल्लिक की देसी शानदार पारिवारिक भोजपुरी फिल्म ‘सजनवा कैसे तेजब’ का फर्स्ट लुक. ट्रेलर और गाने जल्द ही देखे के मिली Rvf Music के यूट्यूब चैनल पर.’

कैसी होगी फिल्म की कहानी?

फिल्म के फर्स्ट लुक में रितेश पांडे का अंदाज पहले से थोड़ा अलग दिखाई दे रहा है. उनके चेहरे के भाव और लुक से लगता है कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन तक नहीं, बल्कि इसमें इमोशन और कहानी का भी गहरा रंग देखने को मिलेगा. ‘सजनवा कइसे तेजब’ फिल्म को संजय यादव और आशीष कुमार कंठ ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. निर्देशन की कमान इश्तियाक शेख बंटी ने संभाली है, जो इससे पहले भी कई फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं. फिल्म की कहानी इश्तियाक शेख बंटी के साथ-साथ सुरेन्द्र मिश्रा, दिलीप कुमार रावत और विवेक मिश्रा ने मिलकर लिखी है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म के गानों की बात करें तो इसका संगीत साजन मिश्रा ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल शेखर मधुर ने लिखे हैं. फिल्म की सिनेमैटोग्राफी हेमंत जयसवाल ने की है, वहीं कोरियोग्राफी कानु मुखर्जी, सोनू प्रीतम और एम. के. गुप्ता ने संभाली है. यह फिल्म रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट और नारायण मोशन पिक्चर्स के बैनर तले प्रस्तुत की जा रही है. डिजिटल मार्केटिंग की जिम्मेदारी मेक योर फिल्म इंडिया ने संभाली है, जबकि फिल्म का डिजाइन प्रशांत और रेणु विजय ने तैयार किया है. हालांकि फिल्म की रिलीज डेट या ट्रेलर को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है.

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू का ‘ओढ़नी टिकत नइखे’ यूट्यूब पर मचा रहा धमाल, त्रिशाकर मधु की अदाओं ने बिखेरा जलवा

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Song: Boka Music चैनल पर छाया खुशी कक्कड़ का ‘Cutter Pencil’, रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Song: देसी तड़के और धमाकेदार म्यूजिक के साथ गोल्डी यादव के नए गाने ने बटोरी सुर्खियां, यूट्यूब पर वायरल हुआ ‘मरद छक्का मिलल बा’

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel