[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri Bhojpuri Cinema पर रवि किशन का बेबाक बयान, बोले- अश्लीलता से बाहर…

Bhojpuri Cinema पर रवि किशन का बेबाक बयान, बोले- अश्लीलता से बाहर…

0
Bhojpuri Cinema पर रवि किशन का बेबाक बयान, बोले- अश्लीलता से बाहर…
Ravi Kishan on Bhojpuri Cinema

Bhojpuri Cinema: भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने सुपरस्टार और सांसद रवि किशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें वह मृणाल ठाकुर और अजय देवगन के साथ नजर आएंगे. लेकिन इस बीच उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर जो बयान दिया है, वो हर सिनेप्रेमी को सोचने पर मजबूर करता है.

“भोजपुरी ने मुझे पहचान दी”

अमर उजाला से बातचीत में रवि किशन ने कहा, “मुझ पर भोजपुरी सिनेमा का बहुत बड़ा अहसान है. इसी इंडस्ट्री ने मुझे सुपरस्टार बनाया, मुझे एक पहचान दी. अब मेरी जिम्मेदारी है कि मैं इसके लिए कुछ करूं. मेरे लिए यह सिर्फ एक काम की जगह नहीं, बल्कि मेरी पहचान और आत्मसम्मान का जरिया है.”

अश्लीलता पर जताई नाराजगी

रवि किशन ने यह भी कहा कि आज की भोजपुरी फिल्मों में जिस तरह की अश्लीलता दिखाई जा रही है, वह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने कहा, “भोजपुरी सिनेमा आज बहुत नीचे चला गया है। मैं चाहता हूं कि यह फिर से अपनी गरिमा को वापस पाए.”

कैसी होनी चाहिए भोजपुरी इंडस्ट्री?

रवि किशन का मानना है कि भोजपुरी सिनेमा को अब सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे गंभीर कहानियों, सांस्कृतिक मूल्यों और समाज को जोड़ने वाले विषयों के साथ आगे आना होगा. वह बोले, “अश्लीलता से बाहर आकर अगर हम अच्छी कहानियां लाएं, तो लोग गर्व से कहेंगे, ‘ये है असली भोजपुरी सिनेमा’.”

‘सन ऑफ सरदार 2’ के बारे में…

सन ऑफ सरदार 2 में अजय देवगन, मृणाल ठाकुर और रवि किशन के अलावा संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल, चंकी पांडे, कुब्रा सैत, विंदू दारा सिंह, मुकुल देव, शरत सक्सेना, अश्विनी कालसेकर, रोशनी वालिया और साहिल मेहता जैसे कलाकार भी शामिल हैं. यह फिल्म 25 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

यह भी पढ़े: Saiyaara की एडवांस बुकिंग में हुई बल्ले-बल्ले, तो सलमान खान ने कर डाला यह काम, बोले- उनके माता-पिता…

Previous article सुशांति कोनगाडी बनीं झामुमो महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष
Next article Darbhanga News: पीडीएस डीलर के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel