[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri ऐसा क्या हुआ जो पानी की टंकी पर चढ़ गई रानी चटर्जी, फैंस ने पूछा- टंकी पंचायत सीरीज के फुलेरा गांव की तो…

ऐसा क्या हुआ जो पानी की टंकी पर चढ़ गई रानी चटर्जी, फैंस ने पूछा- टंकी पंचायत सीरीज के फुलेरा गांव की तो…

0
ऐसा क्या हुआ जो पानी की टंकी पर चढ़ गई रानी चटर्जी, फैंस ने पूछा- टंकी पंचायत सीरीज के फुलेरा गांव की तो…
Rani Chatterjee Net worth

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. अक्सर रानी अपने फिल्मों के सेट से बीटीएस वीडियोज शेयर करती रहती है. एक्ट्रेस ने एक लेटेस्ट वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में वह पानी की टंकी पर चढ़ी हुई दिख रही है. वह कहती है, मैं इस वक्त गांव की पानी की टंकी पर खड़ी हूं. यहां से पूरा गांव ही बहुत खूबसूरत लग रहा है. पहली बार ऐसा हुआ है जब शूटिंग के वक्त मुझे पानी की टंकी पर चढ़ना पड़ा है. एक्ट्रेस ने बताया कि ये सीन उनकी अपकमिंग फिल्म मायके की टिकिट कटा दी पिया के लिए फिल्माया जा रहा है. साथ ही कहा कि ऊपर से गांव का नजारा बहुत अच्छा लग रहा है. इसके कैप्शन में वह लिखती है, क्या क्या करना पड़ जाता है एक शॉर्ट के लिए गांव के पानी के टंकी पर चढ़ गई मैं. एक यूजर ने वीडियो पर रिएक्ट करते हुए कहा, आप बहुत सुंदर लग रही है. एक यूजर ने लिखा, ये कौन सा गांव है. एक यूजर ने लिखा, पंचायत सीरीज के फुलेरा गाव की तो नहीं है ना. एक यूजर ने लिखा, आपकी ये फिल्म कब रिलीज होगी रानी मैम.

यह भी पढ़ें- भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी को दुल्हन लुक में देख फैंस हुए खुश, इस फिल्म की शूटिंग में बिजी है एक्ट्रेस

यह भी पढ़ें- रानी चटर्जी की इन 9 तसवीरों को देख फैंस का मचल जाएगा दिल

Previous article Flight Delay: दरभंगा एयरपोर्ट पर घने कोहरे का कहर, इतने विमानों की आवाजाही ठप
Next article आमरण अनशन पर बैठे डल्लेवाल की हालत गंभीर, किसानों से विरोध जारी रखने की अपील
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel