[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri छठ पूजा में भक्ति का रंग घोल देंगे पवन सिंह के ये 5 गाने, सुनते ही बन जाएगा माहौल

छठ पूजा में भक्ति का रंग घोल देंगे पवन सिंह के ये 5 गाने, सुनते ही बन जाएगा माहौल

0
छठ पूजा में भक्ति का रंग घोल देंगे पवन सिंह के ये 5 गाने, सुनते ही बन जाएगा माहौल
पवन सिंह टॉप 4 छठ पूजा सॉन्ग

pawan singh TOP 5 Chhath Puja Song: चैती छठ का पावन पर्व बिहार और झारखंड में पूरे श्रद्धा भाव से मनाया जा रहा है. छठ का त्यौहार 22 मार्च नहाय-खाय के साथ शुरु हुई है. आज इसका दूसरा दिन यानी खरना है और कल संध्या अर्घ्य दिया जाएगा. चार दिनों तक चलने वाला यह त्योहार भक्ति और आस्था से भरा होता है. अगर आप अपने छठ को और भी खास बनाना चाहते हैं, तो पवन सिंह के ये 5 भक्ति छठ पूजा गीत जरुर सुनें, जो आपकी भक्ति में चार चांद लगा देंगे.

जोड़े-जोड़े फलवा

पवन सिंह और पलक मुच्छल का यह गाना छठ पूजा के सबसे पॉपुलर गीतों में से एक है. ‘जोड़े-जोड़े फलवा’ सुनते ही भक्ति का माहौल बन जाता है. इस गाने को करोड़ों लोग पसंद कर चुके हैं. अब तक इस म्यूजिक वीडियो पर 155 मिल्यन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं.

जल बीच खड़ा होई

यह गाना छठ पूजा के दौरान घाट पर दिए जाने वाले अर्घ्य की भावना को बहुत खूबसूरती से दिखाता है. पवन सिंह की आवाज इस गाने को और भी खास बना देती है. इसे 5 नवंबर 2012 में टी सीरीज हमार भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था. इस गाने को पवन ने अपने भक्तिमय आवाज में गाया है.

धनिया हमार नया बाड़ी हो

पवन सिंह का यह छठ गीत पांच साल पहले वल्ड वाइड रिकॉर्डस के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. इस गाने पर अब तक 35 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ गए हैं. रिलीज के बाद से ही गाना फैंस के बीच काफी पसंद किया जाता है. इस गाने में भक्ति के साथ देसी अंदाज भी देखने को मिलता है. वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी छठ किए दिखाई देती हैं.

जय छठी मईया

जय छठी मईया 1 नवंबर 2025 को बिलीव म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. इस गाने को सोनू निगम, पवन सिंह और खुशबू जैन ने साथ गाया है. गाने को सुनने के बाद भक्ति का अलग ही एहसास मिलता है, जो छठ पूजा के माहौल को और भी पवित्र बना देता. अब तक इस गाने ने 69 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं.

उगी सुरुज देव

उगी सुरुज देव को पवन सिंह और खूशबू जैन ने अपनी आवाज दी है. इस गाने में छठ पूजा में उगते सूर्य को अर्घ्य देने का खास महत्व को बताया गया है. इस गाने को सुनकर हर कोई भक्ति में डूब जाता है

यह भी पढ़ें: गाना ‘हरदिया पिसी ए राजा जी’ हुआ रिलीज, अरविंद संग आस्था का छाया जलवा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel